कौन थीं किशोर कुमार की चार पत्नियां, मधुबाला से योगिता बाली तक जानें सभी के बारे में

दिवंगत लीजेंड एक्टर व सिंगर किशोर कुमार ने अपने जीवन में चार शादियां की थीं। यही कारण था कि, उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में बनी रही। आइए आपको बताते हैं उनकी चारों पत्नियों के बारे में।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

कौन थीं किशोर कुमार की चार पत्नियां, मधुबाला से योगिता बाली तक जानें सभी के बारे में

बॉलीवुड के दिवंगत व दिग्गज एक्टर और सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपने करियर में एक से एक बढ़कर फिल्में दीं और कई सुपरहिट गाने गाए थे। उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल थी, उतनी ही असफल उनकी पर्सनल लाइफ रही थी। सिंगर की लव लाइफ काफी विवादित रही, क्योंकि उन्होंने चार शादियां की थीं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

kishore

किशोर कुमार की चार पत्नियां

किशोर कुमार ने 4 शादियां की थीं। उनकी चारों पत्नियां एक्ट्रेस थीं। एक्टर ने अलग-अलग समय पर रूमा गुहा ठाकुरता, मधुबाला, योगिता बाली और लीना चंदावरकर से शादी की थी। यही कारण था कि, उनका निजी जीवन हमेशा विवादों से घिरा रहा था। आज भी इस बारे में कई तरह की बातें की जाती हैं।

kishore kumar

(ये भी पढ़ें- किशोर कुमार ने की थीं 4 शादियां, जिसके लिए बदला था धर्म उसी को आंखों के सामने देखा था मरते हुए)

किशोर कुमार ने रूमा गुहा ठाकुरता से की थी पहली शादी  

किशोर कुमार की पहली शादी साल 1950 में रूमा गुहा ठाकुरता से हुई थी। रूमा मशहूर फिल्म मेकर सत्यजीत रे की भतीजी होने के साथ ही एक्ट्रेस और सिंगर भी थीं। किशोर और रूमा को साल 1952 में एक बेटा हुआ था, जिसका नाम उन्होंने अमित कुमार रखा था। अमित कुमार आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। किशोर कुमार की पहली शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई थी। दोनों के बीच रिश्ते खराब होने लगे थे। इसके पीछे का कारण ये बताया जाता है कि, किशोर कुमार चाहते थे कि, रूमा हाउसवाइफ बनकर उनका घर और बच्चे को संभालें, लेकिन रूमा को अपना स्टारडम नहीं खोना था, क्योंकि उसे उन्होंने कड़ी मेहनत से पाया था। आखिरकार शादी के 8 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। रूमा को आखिरी बार साल 2006 में आई हॉलीवुड फिल्म 'नेमसेक' में देखा गया था। इसके बाद 3 जून 2019 की सुबह खबर आई थी कि, रूमा गुहा ठाकुरता अब नहीं रहीं।

kishore

किशोर कुमार ने मधुबाला से की थी दूसरी शादी

मधुबाला बीते जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस थीं। उनकी खूबसूरती और अभिनय कौशल के लोग आज तक दीवाने हैं। उनकी यही खूबसूरती किशोर कुमार को भी भा गई थी। दोनों ने साल 1960 में शादी करने का फैसला किया था। उस समय इस शादी को लेकर काफी बवाल हुआ था, क्योंकि एक तो ये उनकी दूसरी शादी थी और दूसरा, किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी रचाने के लिए अपना धर्म बदल दिया था। लेकिन मधुबाला के प्यार में डूबे किशोर कुमार ने अपना नाम 'करीम अब्दुल' कर दिया था।

kishor

मधुबाला से शादी करने बाद भी उनकी लाइफ में मुश्किलों ने उनका पीछा अभी तक नहीं छोड़ा था। दरअसल, किशोर कुमार के परिवार ने उनकी दूसरी शादी को स्वीकार नहीं किया था, क्योंकि शादी से पहले ही मधुबाला के दिल में छेद था। बताया जाता है कि, जब मधुबाला अपने इलाज के लिए लंदन जा रही थीं, तब किशोर कुमार ने उन्हें फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों की शादी हुई, लेकिन ये एक खुशहाल शादी नहीं थी, क्योंकि मधुबाला ज्यादातर बिस्तर पर रहती थीं और किशोर कुमार अपनी पत्नी को दर्द में देखते थे। ये वो समय था, जब दोनों ही डिप्रेशन से गुजर रहे थे। किशोर कुमार ने 9 साल तक अपनी पत्नी मधुबाला की देखभाल की थी। इसके बावजूद साल 1969 में मधुबाला ने अपनी आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए किशोर कुमार को छोड़ कर चली गईं। इसके बाद एक बार फिर किशोर कुमार अकेले रह गए थे।

kishore

(ये भी पढ़ें- दिलीप से नाराज मधुबाला ने गुस्से में की थी किशोर कुमार संग शादी, 9 साल तक निभाया था साथ)

किशोर कुमार ने योगिता बाली से की थी तीसरी शादी

किशोर कुमार को अपनी दूसरी पत्नी मधुबाला के निधन के सदमे से निकलने में काफी वक्त लगा। कई सालों बाद एक बार फिर उन्हें प्यार हुआ। इस बार उनका दिल योगिता बाली के लिए धड़का, जो एक्टर शम्मी कपूर की पहली वाइफ गीता बाली की भतीजी थीं। योगिता बाली 70 और 80 के दशक की खूबसूरत व फेमस एक्ट्रेस थीं। किशोर कुमार ने योगिता बाली के साथ कई फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। धीरे-धीरे ये जोड़ी रील से रियल लाइफ में भी हिट होने लगी। दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और साल 1976 में दोनों ने शादी की थी। किशोर कुमार की तीसरी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और साल 1978 में उनका तलाक हो गया था। सिर्फ दो साल साथ रहने के बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। किशोर कुमार से तलाक लेने के बाद योगिता बाली ने 1979 एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से शादी रचा ली थी।

kishore

किशोर कुमार ने लीना चंदावरकर से की थी चौथी शादी 

अपने तीसरे तलाक के बाद किशोर कुमार इस बार एक्ट्रेस लीना चंदावरकर के प्यार में डूब गए थे। उन्होंने साल 1980 में लीना से शादी की थी। लीना से किशोर कुमार को एक बेटा (सुमित कुमार) भी है। किशोर कुमार के बड़े बेटे अमित कुमार का कहना है कि, लीना चंदावरकर से उनके अच्छे संबंध हैं और लीना उनके लिए गाने भी लिखती हैं। लीना और किशोर कुमार की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही थी। दरअसल, लीना की पहली शादी साल 1975 में सिद्धार्थ बंडोडकर (गोवा के मुख्यमंत्री) से हुई थी। हालांकि, गोली लगने से उनके पहले पति की मृत्यु हो गई थी। काफी कम उम्र में लीना विधवा हो गई थीं। इसके बाद वो काफी समय तक डिप्रेशन में रहीं और उनके पिता उन्हें वापिस घर ले आए। इसके बाद लीना ने फिल्मी पर्दे पर कदम रखा और यहां उनकी मुलाकात किशोर कुमार से हुई थी। उस दौरान दोनों ही तन्हा थे। जल्द ही दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। लीना ही किशोर कुमार के अंतिम दिनों तक साथ रही थीं।

kishore

किशोर कुमार का देहांत

सिनेमाई दुनिया का बड़ा नाम किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। हर्ट अटैक के चलते 13 अक्टूबर 1987 को उनका देहांत हुआ था। उस समय किशोर कुमार सबसे महंगे सिंगर थे। उस वक्त के सभी बड़े सितारों को उन्होंने आवाज दी थी, जिनमें अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना शामिल थे।

kishore

(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस योगिता बाली थीं किशोर कुमार की तीसरी पत्नी, जानें मिथुन चक्रवर्ती संग क्यों लिए सात फेरे)

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, किशोर कुमार का भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा योगदान रहा है। यह देश और सिनेमा जगत उन्हें कभी भूल नहीं पाएगा। वैसे, आपको हमारी स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई राय हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.