मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की हालत स्थिर, पत्नी लिजेल ने दिया हेल्थ अपडेट

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने के बाद अब उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

img

By Prakash Joshi Last Updated:

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की हालत स्थिर, पत्नी लिजेल ने दिया हेल्थ अपडेट

आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर एक दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से घिरा हुआ है। ऐसे में कहीं ना कहीं से खबर सुनने को मिल ही जाती है कि किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति को हार्ट अटैक अया है। ऐसी ही दुखद खबर 11 दिसंबर 2020 को मुंबई से भी आई थी, जब पता चला था कि बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्रफर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीं, अब हाल ही में उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा (Lizelle Dsouza) ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है।

Remo d souza gifts wife Mercedes to wife Lizelle on their 19 wedding anniversary

दरअसल, शुक्रवार शाम ये खबर आई थी कि कोरियॉग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद से उनके परिवार वालों से लेकर रेमो के फैंस तक काफी परेशान और दुखी हो गए थे। साथ ही फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं भी कर रहे हैं। इन्हीं दुआओं का असर है कि रेमो फिलहाल ठीक हैं। इसकी जानकारी खुद उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा ने दी है। (ये भी पढे़ं: गिन्नी के पिता ने ठुकरा दिया था कपिल शर्मा की शादी का प्रपोजल, फिर ऐसे बनी थी बात)

क्या है हेल्थ अपडेट?

रेमो डिसूजा की वाइफ लिजेल डिसूजा ने अपने पति की हेल्थ को लेकर 'मिरर' से बातचीत की। उन्होंने बताया कि, रेमो की हालत अब पहले से बेहतर है और हमें उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे। वहीं, आमिर अली ने रेमो की हालत को लेकर बताया कि वो अभी अईसीयू में हैं और वो होश में हैं।

रेमो के दोस्त मिलने पहुंचे अस्पताल

शुक्रवार 12 दिसंबर 2020 की शाम जब रेमो को हार्ट अटैक आया, तो उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में लाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। ये खबर सामने आते ही इंडस्ट्री के लोग रेमो से मिलने के लिए अस्पताल की तरफ भागे। आमिर अली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही, कोरियोग्राफर सलमान खान, धर्मेश, अहमद खान समेत रेमो के कई दोस्त अस्पताल पहुंचे। (ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी की दूसरी सालगिरह पर चाची टीना ने शेयर की तस्वीरें, खास अंदाज में कपल को दी बधाई)

रेमो की हुई सर्जरी -धर्मेश

'ईटाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में धर्मेश ने रेमो डिसूजा के ताजा हेल्थ अपडेट के बारे में बताया है, और कहा है कि वो अब स्थिर हैं। धर्मेश ने कहा है कि, 'हां खबर सच है। रेमो सर अब ठीक हैं, वो ठीक हो रहे हैं। हम सभी उनके साथ कोकिलाबेन अस्पताल में हैं। उन्हें एक सर्जरी से गुजरना पड़ा और सब कुछ ठीक हो गया। हमें अंदर जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन हम लगातार उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के संपर्क में है। रेमो सर की तबीयत अब ठीक है।'

महज 22 घंटे पहले रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने अपने लविंग हसबैंड रेमो संग एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की थी। शेयर की गई फोटो में हम कपल को काफी रोमांटिक अंदाज में देख सकते हैं, और दोनों #CoupleGoals देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में लिजेल पाउट बनाते हुए और रेमो अपनी वाइफ के सिर को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: टीना अंबानी ने बेटे अनमोल के बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीरें, लिखा- 'हमें आप पर गर्व है')

फिलहाल, पूरा देश अपने फेवरेट कोरियोग्राफर के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है। हम भी रेमो डिसूजा के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.