एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी और दोस्तों संग यूके में मनाया अपना 41वां जन्मदिन, वीडियो आया सामने

हाल ही में, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 41वां जन्मदिन यूके में मनाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी और दोस्तों संग यूके में मनाया अपना 41वां जन्मदिन, वीडियो आया सामने

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक महान विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेट में उनका अपार योगदान रहा है। इंस्टाग्राम पर उनके 37 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और इसी के साथ वह सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। 15 अगस्त 2020 को धोनी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, जिससे उनके प्रशंसकों का दिल टूट गया था।

dhoni

उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन के प्यार साक्षी धोनी के साथ 4 जुलाई 2010 को शादी रचाई थी। ये एक अंतरंग समारोह था, जो देहरादून में हुआ था। इस कपल को एक प्यारी बेटी जीवा धोनी का आशीर्वाद प्राप्त है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी हर किसी के पसंदीदा कपल हैं और उनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं।

ms dhoni

(ये भी पढ़ें- 'होने वाले पापा' रणबीर कपूर को पैपराजी ने दी बधाई, तो एक्टर बोले- 'तू मामा बन गया')

दरअसल, एमएस धोनी 7 जुलाई 2022 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने वह अपनी पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ यूनाइटेड किंगडम गए हैं, जहां भव्य तरीके से उनका बर्थडे मनाया गया। कुछ समय पहले, साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति माही के बर्थडे बैश का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'हैप्पी बर्थडे माही' के नाम से सजे गुब्बारे दिख रहे हैं। वहीं, धोनी एक टेबल के पास खड़े हैं, जहां स्वादिष्ट केक और व्यंजन रखे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा है, "जन्मदिन की शुभकामनाएं!"

ms dhoni

ms dhoni

इसके अलावा, साक्षी धोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी बर्थडे सेलिब्रेशन की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें सभी कैमरे के आगे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भी दिख रहे हैं, जो इस समय भारतीय टीम के साथ यूनाइटेड किंगडम में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए बिंदास पत्नी ने इसके ऊपर 'हैप्पी बर्थडे' का एक स्टिकर लगाया है।

ms dhoni

(ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर दिखे साथ, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया 2.7 लाख का बैग)

फिलहाल, हम भी एमएस धोनी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आपको उनके जन्मदिन के जश्न की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.