धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी हुईं भावुक, फोटो शेयर कर लिखा- 'आपने आंसुओं को रोका होगा...'

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके संन्यास के ऐलान के बाद अब पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने एक खास फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी हुईं भावुक, फोटो शेयर कर लिखा- 'आपने आंसुओं को रोका होगा...'

भारतीय क्रिकेट टीम को 'चैंपियंस ट्रॉफी', 'वर्ल्ड कप', 'टी-20 वर्ल्ड' कप समेत नाजाने कितने खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 15 अगस्त की शाम को उन्होंने ऐलान किया कि अब वो टीम इंडिया की 7 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसे में जहां माही के फैंस उनके इस फैसले से काफी दुखी हैं, तो वहीं धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने पति की एक फोटो शेयर करते हुए एक खास नोट लिखा है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

दरअसल, साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर माही की एक बैक साइड फोटो शेयर की और इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और आप जिस तरह के इंसान हैं उस पर गर्व है। मुझे पता है कि आपने अपने पैशन को गुड बाय कहते समय आंसुओं को रोका होगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। #thankyoumsd #proud' इसके अलावा साक्षी ने मशहूर अमेरिकी पोएट माया एंजेलो का एक कोट भी धोनी के लिए शेयर किया। उन्होंने लिखा, "लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा अहसास कराया।- माया एंजेलो।" (ये भी पढ़ें: रुचा गुजराती की बेटी को पूरा हुआ एक महीना, शेयर की पहली तस्वीर)

धोनी ने ऐसे किया संन्यास का ऐलान

माही ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, "उस प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 7.29 बजे के बाद आप मुझे रिटायर्ड मान लिया जाए।" माही ने अपनी इस पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनकी क्रिकेट से जुड़ी कई फोटोज हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है 'मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है।' धोनी के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 19 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। (ये भी पढ़ें: ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के बीच है अटूट प्यार, 'भाभी-ननद' की ये अनदेखी फोटो हैं गवाह)

टूट गए लाखों-करोड़ों दिल

धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद उन लाखों-करोड़ों फैंस के दिल टूट गए, जो माही को दोबारा मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते थे। माही के इस ऐलान के बाद कई फैंस ने कमेंट करके कहा कि 'माही भाई, अभी एक साल और रुक जाते।' वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह, बीसीसीआई, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों ने माही के संन्यास पर रिएक्शन दिए और उन्हें बिदाई दी। इसके अलावा माही के साथी खिलाड़ी और अच्छे दोस्त सुरेश रैना ने भी टीम इंडिया को अलविदा कह दिया है। धोनी के ऐलान के कुछ देर बाद ही रैना ने भी अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। (ये भी पढ़ें: सुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका ने की बॉयफ्रेंड से सगाई, सामने आईं फोटोज) 

फिलहाल, अब धोनी मैदान पर टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, वो आईपीएल में इस साल और आगे भी खेलते हुए नजर आएंगे। तो आपको क्या लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास सही समय पर लिया है या नहीं? हमें कमेंट कर​के जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: एमएस धोनी और साक्षी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.