मॉरीशस में होगा फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी का जश्न! वेडिंग से जुड़ा अपडेट आया सामने

एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर की शादी से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मॉरीशस में होगा फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी का जश्न! वेडिंग से जुड़ा अपडेट आया सामने

चार साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद स्टार कपल फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान-शिबानी 21 फरवरी 2022 को एक रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। बीते दिनों, 'बॉम्बे टाइम्स' से बातचीत में जावेद अख्तर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा था, “हां, शादी हो रही है। तैयारियां हो रही हैं, जो कि वेडिंग प्लानर कर रहे हैं।”

farhan akhtar and shibani dandekar

जहां यह अनुमान लगाया जा रहा था कि, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के खंडाला फार्महाउस 'सुकून' में आयोजित की जाएगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि, इस जोड़े की कुछ भव्य योजनाएं हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, शिबानी और फरहान की शादी का जश्न तीन जगहों (मुंबई, लोनावाला और मॉरीशस) में होगा। कपल ने अभी तक अपने डेस्टिनेशन पर अंतिम फैसला नहीं किया है।

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar

(ये भी पढ़ें- अनिता हस्सनंदनी ने मनाया बेटे आरव का पहला बर्थडे, एक्ट्रेस ने शेयर कीं सेलिब्रेशन की फोटोज)

21 फरवरी को होने वाली शादी की पुष्टि करते हुए जावेद अख्तर ने 'बॉम्बे टाइम्स' से कहा था, 'महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज की मेजबानी नहीं कर सकते। इसलिए, हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं।" शिबानी का परिवार में आधिकारिक रूप से स्वागत करते हुए मशहूर गीतकार ने साझा किया था, “वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सभी उसे बहुत पसंद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, फरहान और उनकी अच्छी दोस्ती है, जो बहुत अच्छी बात है।”

javed

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट मैरिज के एक या दो दिन बाद फरहान और शिबानी, जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के खंडाला फार्महाउस पर बेहद सादगी के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी का जश्न मनाएंगे। कपल के एक सूत्र ने बताया था कि, "फरहान और शिबानी हमेशा एक इंटीमेट शादी चाहते थे और अपने बड़े दिन को लेकर दोनों वास्तव में उत्साहित हैं। यह पार्टी एक छोटा सा फंक्शन होगा, जिसमें केवल उनके करीबी लोग ही शामिल होंगे। यह सब भोजन, संगीत, हंसी और उत्सव के बारे में होगा।"

farhaan

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने बॉडी शेमिंग पर की गई ट्रोलिंग पर कहा- 'हमें असहज न करें')

फिलहाल, हम फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको ये कपल कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.