बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आप' नेता राघव चड्ढा अपनी सगाई के बाद से सुर्खियां बटोर रहे हैं। डेटिंग की अफवाहें फैलने के बाद, लव बर्ड्स ने आखिरकार अटकलों पर विराम लगाते हुए 13 मई 2023 को आधिकारिक तौर पर अपनी सगाई की घोषणा करके फैंस को खुश कर दिया था।
दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में रिंग एक्सचेंज की थी। हाल ही में, परिणीति और राघव को वेडिंग वेन्यू की तलाश के लिए राजस्थान में देखा गया। अब, लेटेस्ट रिपोर्ट बताती हैं कि वे इस साल सितंबर और नवंबर के बीच राजस्थान में रॉयल वेडिंग की योजना बना रहे हैं।
इससे पहले, यह बताया गया था कि परिणीति अकेले उदयपुर गई थीं और 'लीला पैलेस' (उदयपुर) में रुकी थीं। वह (उदयविलास) भी गईं, जहां उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ठहरे हुए थे। पर्यटन स्थलों और होटलों के बारे में जानकारी लेने के लिए एक्ट्रेस ने पर्यटन विभाग के उप निदेशक से भी मुलाकात की। अब 'हिंदुस्तान टाइम्स' ने पर्यटन विभाग उदयपुर की उप निदेशक शिखा सक्सेना से बात की और परिणीति की यात्रा के बारे में रोमांचक जानकारी दी।
शिखा ने इंटरव्यू में बताया, "मैं परिणीति से एयरपोर्ट पर मिली, जहां हमारी 20 मिनट की अच्छी बातचीत हुई, जिसके बाद हमने उनके साथ वेन्यू पर जाने में दिन बिताया। वह सीधे तौर पर शादी के बारे में बात नहीं कर रही थीं, लेकिन बातचीत उन चीजों के इर्द-गिर्द घूमती थी, जो इसके संकेत दे रहे थे।" उन्होंने आगे खुलासा किया कि परिणीति उदयपुर के मौसम के बारे में भी पूछताछ कर रही थीं।
उन्होंने कहा, "वह उदयपुर में मौसम के बारे में पूछ रही थीं कि मानसून कब शुरू होता है और सर्दी कब शुरू होती है। उनके दिमाग में सितंबर था। मैंने उनसे कहा कि यहां मानसून देर से आता है, इसलिए सितंबर के आखिरी सप्ताह तक बारिश होगी।" उस समय, उन्होंने अपने पीए को देखा और जानकारी को नोट कर लिया।"
रिपोर्ट बताती है कि लव बर्ड्स नवंबर में शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद कर रहे हैं। शिखा ने कहा कि उन्होंने नवंबर का महीना सुझाया था, लेकिन परिणीति के पीए को मौसम बहुत ठंडा होने से हिचकिचाहट हो रही थी। जब शिखा ने परिणीति से पूछा कि क्या उनकी कोई शादी की योजना है, तो अभिनेत्री ने इससे इनकार कर दिया।
परिणीति अपने मेहमानों के लिए शादी के दौरान घूमने के लिए शहर के पर्यटन के बारे में और जानना चाहती थीं। सक्सेना ने खुलासा किया कि अभिनेत्री का गुलाब की पंखुड़ियों और संगीत के साथ राजशाही महल में जिस तरह से स्वागत किया जा रहा था, वह उन्हें बहुत पसंद आया। परिणीति ने अपनी यात्रा के दौरान खाने के बारे में भी बात की। ऐसा लगता है कि यह जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भी राजस्थान में ग्रैंड तरीके से शादी की थी।
कपल के इंगेजमेंट आउटफिट की बात करें, तो दिल्ली के 'कपूरथला हाउस' में अपनी सगाई समारोह के लिए परिणीति ने एक सॉफ्ट-पिंक शेड वाला सिल्क का कुर्ता सेट चुना था, जिसमें मोती, सीक्विन और कढ़ाई के साथ एम्बेलिश्मेंट थे। दूसरी ओर, राघव आइवरी कलर के बंदगला सूट में डैपर लग रहे थे। सगाई के बाद अपनी इंगेजमेंट फोटोज को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा था, "जो चाहा, वो पूरा हो गया... मैंने 'हां' कह दिया।"
Parineeti-Raghav की सगाई का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का इंतजार है। तो एक्ट्रेस के विंटर वेडिंग के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।