क्या अपने से छोटे लड़के को डेट करेंगी रश्मिका मंदाना? एक्ट्रेस ने इस सवाल पर दिया जवाब

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हाल ही में, अपनी लव लाइफ के बारे में बात की है। उन्होंने इस बारे में भी बताया कि, क्या वह अपने से छोटे लड़के को डेट करेंगी? आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या अपने से छोटे लड़के को डेट करेंगी रश्मिका मंदाना? एक्ट्रेस ने इस सवाल पर दिया जवाब

अपनी खूबसूरती से लोगों को ​दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस और 'नेशनल क्रश' के तौर पर जानी जाने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 2016 में अपनी कन्नड़ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और वहां अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने 2018 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। वह जल्द ही बॉलीवुड अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

Rashmika Mandana

(ये भी पढ़ें: क्या अमृता राव दूसरे बच्चे की कर रही हैं प्लानिंग? एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में दिया जवाब)

हाल ही में, एक शो के दौरान रश्मिका ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की। जहां अभिनेत्री का नाम अक्सर उनके को-एक्टर विजय देवरकोंडा से जोड़ा जाता है, वहीं, उन्होंने साझा किया कि, वह अकेली हैं। इसके अलावा, जब अभिनेत्री से पूछा गया कि, क्या वह अपने से छोटे लड़के को डेट करेंगी, तो रश्मिका ने कहा कि, उम्र से ज्यादा मायने यह रखता है कि, वह व्यक्ति किस तरह से डेटिंग कर रहा है, वह उन्हें अपने बारे में कैसा महसूस कराता है। उन्होंने कहा कि, व्यक्ति को वैसे ही स्वीकार किया जाना चाहिए, जैसे वे हैं और उन्हें बदलने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए।

Rashmika Mandana

एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की कि, कैसे वह अपने कॉलेज में उन सभी लड़कों के साथ जुड़ती थीं, जिनसे वह बात करती थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लड़कों द्वारा शर्टलेस तस्वीरें पोस्ट करने के बारे में भी अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री ने कहा, "मैं वास्तव में उन लोगों की सराहना करती हूं, जो बाहर जाकर काम करते हैं और फिट दिखते हैं। यह दर्शाता है कि, आप कितने समर्पित हैं। लेकिन फिर, आप इसे अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर के रूप में क्यों रखना चाहेंगे? आप वास्तव में उस फेज में पहुंच जाते हैं, जहां वह आपके शरीर को देखते हैं।"

Rashmika Mandana

(ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर की हॉट तस्वीरों पर एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने किया ऐसा कमेंट, खूब हो रही चर्चा)

खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर साउथ इंडस्ट्री के एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ अपने अफेयर के चलते लाइमलाइट में रहती हैं। हालांकि, ये रूमर्ड कपल कई बार इन ख़बरों का खंडन कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद फैंस हैं कि, कयास से बाज नहीं आते। 9 मई 2021 को विजय के 32वें बर्थडे के मौके पर देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर रश्मिका ने देर रात अपने और विजय देवरकोंडा के साथ बिताए गए स्पेशल मोमेंट की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा था, ''मुझे पता है कि मैं सुपर लेट हूं ... लेकिन हैप्पीएस्ट बर्थडे मिस्टर @thedeverakonda।''  

Rashmika

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन की शादी में करेंगी डांस!)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, फैंस रश्मिका को फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। दोनों ने फिल्म 'मिशन मजनू' के लिए टीम बनाई है, जिसे शांतनु बागची द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। रश्मिका की झोली में एक और बॉलीवुड फिल्म है। वह अमिताभ बच्चन के साथ विकास बहल की फिल्म 'अलविदा' में अभिनय करेंगी।

Rashmika Mandana

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, रश्मिका मंदाना मौजूदा समय में सिंगलहुड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.