यामी गौतम ने शादी के 2 महीने बाद अपने नाम के आगे लगाया पति आदित्य का सरनेम, जानें पूरा नाम

हाल ही में, एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने नाम के आगे अपने पति आदित्य धर का सरनेम लगाया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

यामी गौतम ने शादी के 2 महीने बाद अपने नाम के आगे लगाया पति आदित्य का सरनेम, जानें पूरा नाम

बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री तक ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने बोल्ड अवतार को दर्शाते हुए शादी के बाद अपने पति का सरनेम नहीं लगाती हैं, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो गर्व से अपने पति का सरनेम लगाकर परंपराओं को निभाती हैं। इस लिस्ट में अभिनेत्री करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा, प्रियंका चोपड़ा जोनस के बाद अब ‘सनम रे’ फेम एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) का नाम भी जुड़ गया है।

Yami Gautam

यामी गौतम ने 4 जून 2021 को अपनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ गुपचुप शादी की थी। वो आदित्य को करीब तीन साल से डेट कर रही थीं। डेटिंग फेज को एंजॉय करने के बाद यामी ने हिमाचल प्रदेश में अपने होमटाउन में बेहद सिंपल तरीके से सात फेरे लिए थे और अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी शादी पर उन्होंने मुहर लगाई थी। शादी की बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। उनके ट्रेडिशनल अवतार को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

(ये भी पढ़ें- यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी: दोनों के बीच ऐसे शुरु हुआ था प्यार, किसी को भी नहीं लगी भनक)

Yami Gautam And Aditya Dhar Wedding Photo

शादी के दो महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद 17 अगस्त 2021 को एक्ट्रेस ने अपने नाम के आगे अपने पति आदित्य का सरनेम जोड़ लिया है। अब एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर ‘यामी गौतम धर’ बन गई हैं। नीचे देखें इसका स्क्रीनशॉट।

Yami Gautam Insta Handle

शादी के बाद से ही यामी गौतम अपने ट्रेडिशनल लुक से न्यू ब्राइड गोल्स देती नजर आ रही हैं। 14 जुलाई 2021 को यामी को अपनी दोस्तों के साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस लाल और हरे रंग के सूट में नई नवेली दुल्हन लग रही थीं। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और फैंस ने इसे पसंद भी किया था।

यामी गौतम अपनी परंपराओं को निभाना अच्छे से जानती हैं और इसका सबसे बड़ा सबूत उनकी वेडिंग सेरेमनी थी। शादी के बाद यामी गौतम अक्सर अपना अथेरू (पहाड़ी इयररिंग्स) फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। यह पारंपरिक रूप से विवाहित कश्मीरी महिलाओं द्वारा पहना जाता है। यह तीन सजावटी तत्वों से बना है और दुल्हन को उसके ससुराल वालों द्वारा दिया जाता है।

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर बहन रिया की शादी पर हुईं भावुक, बहनोई करण बुलानी के स्वागत में लिखा खास नोट)

Yami Gautam

यामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही वो फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी।

Yami Gautam

(ये भी पढ़ें- रिया कपूर ने अनोखे 'मंगलसूत्र' को फ्लॉन्ट करने से लेकर सफेद जोड़ा पहनने तक, तोड़ी ये मान्यताएं)

तो यामी गौतम के अपने नाम के आगे ‘धर’ लगाने पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- यामी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.