यामी गौतम और सोनाली बेंद्रे ने करवा चौथ पर पहना एक जैसा मंगलसूत्र, लाखों में है कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस यामी गौतम और सोनाली बेंद्रे ने करवा चौथ पर एक जैसा मंगलसूत्र पहना था। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

यामी गौतम और सोनाली बेंद्रे ने करवा चौथ पर पहना एक जैसा मंगलसूत्र, लाखों में है कीमत

करवा चौथ एक हिंदू त्योहार है, जो पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये फेस्टिवल समर्पण, प्यार और पति-पत्नी के बीच में अडिग विश्वास का प्रतीक है। महिलाओं की अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखने की प्रथा ने पूरे भारत में एक त्योहार का रूप ले लिया है।

sapna choudhary karwa chauth

इस त्योहार पर बॉलीवुड की शादीशुदा महिलाएं भी अपना फैशनेबल लुक फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं और अपने इस दिन को हर तरह से खूबसूरत बनाने का प्रयास करती हैं। करवा चौथ के लिए सबसे महत्वपूर्ण एक्सेसरी मंगलसूत्र होता है और इस बार 24 अक्टूबर 2021 को मनाये गए करवा चौथ के त्योहार पर दो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस एक जैसा मंगलसूत्र पहने नजर आईं। इन स्टार्स के नाम यामी गौतम (Yami Gautam) और सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) है।

(ये भी पढ़ें: आर्यन खान केस: समीर वानखेड़े पर लगे 8 करोड़ के रिश्वत के आरोप पर पत्नी क्रांति ने दी प्रतिक्रिया)

yami gautam and sonali bendre

दरअसल, सोनाली बेंद्रे ने इस करवा चौथ पर अपना 19 साल पुराना शादी का लहंगा पहना था, जिसे फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया था। उनका ऑरेंज और पिंक लहंगा एक्ट्रेस पर बेहद जच रहा था और उन्होंने अपने लुक को माथे पर लाल बिंदी और मिनिमल मंगलसूत्र से पूरा किया था।

sonali bendre karwa chauth

वहीं, यामी गौतम इस दिन क्लासिक लाल साड़ी में नजर आई थीं। उनकी सिल्क की साड़ी लाल और गोल्डन शेड्स में थी। इसके साथ उन्होंने लंबे सोने के इयररिंग्स और रेड लिपस्टिक लगाई थी।

(ये भी पढ़ें: सारा अली खान को मां अमृता सिंह से मिली है सबसे अच्छी डेटिंग की सलाह, एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

yami gautam karwa chauth

हालांकि, दोनों एक्ट्रेसेस के लुक में जिस चीज ने हमें सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वो थे उनके मंगलसूत्र। दोनों एक्ट्रेसेस 'Bvlgari' कंपनी के सेम डिज़ाइन के मंगलसूत्र पहने दिखाई दी थीं। ये मंगलसूत्र 18 कैरेट येलो गोल्ड का है, जिसे गोल काले गोमेद और हीरे में सजाया गया है। इस मंगलसूत्र की कीमत 3.4 लाख रुपए है।

bvlgari mangalsutra

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा भी इसी डिज़ाइन का मंगलसूत्र पहने नजर आई थीं। एक फोटोशूट में उन्हें यही मंगलसूत्र पहने स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस मौजूदा समय में ‘Bvlgari’ ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर हैं।

(ये भी पढ़ें: सैफ अली खान की 5000 करोड़ की संपत्ति: एक्टर के चारों बच्चे नहीं ले सकते एक भी रुपया, पढ़ें रिपोर्ट)

priyanka chopra

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, मंगलसूत्र के मामले में सोनाली और यामी की पसंद काफी मिलती है। तो आपको ये मंगलसूत्र कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.