यामी गौतम 3 लाख का मंगलसूत्र अपने पहले करवा चौथ पर फ्लॉन्ट करती आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ के लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

यामी गौतम 3 लाख का मंगलसूत्र अपने पहले करवा चौथ पर फ्लॉन्ट करती आईं नजर

हमारे देश की सबसे खूबसूरत बात इसके अलग-अलग तरह के रीति-रिवाज हैं। विभिन्न संस्कृतियों के लोग विभिन्न त्योहारों को बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। नवरात्रि से दशहरा तक, हर एक त्योहार का हर संस्कृति में एक अपना महत्व है। हालांकि, करवा चौथ का त्योहार इनमें सबसे ख़ास है, क्योंकि ये एक पति और पत्नी के बीच के बॉन्ड को मजबूत करता है। हमारे सेलेब कपल्स भी इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।

yami gautam

हर साल हमने कई सेलिब्रिटीज को अपने जीवन के प्यार के लिए व्रत रखते हुए देखा है और जब रात में चांद निकलता है, तब व्रत तोड़ते वक्त उनके चेहरे की खुशी साफ झलकती है। इस साल नवविवाहित बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) संग शादी के बाद यामी अक्सर सुहागन के लुक में देखी गई हैं।

(ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत करवा चौथ के लिए पहुंचीं सोनम कपूर के घर, पिंक शरारा में ढा रहीं कहर)

yami gautam marriage photo

24 अक्टूबर 2021 को यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के साथ शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा है। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने करवा चौथ लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड साड़ी पहने हुए और अपना मंगलसूत्र, सिंदूर और अथेरु इयररिंग्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

yami gautam karwa chauth

yami gautam karwa chauth

इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरे पहले करवाचौथ का जश्न मनाने की खुशी बेजोड़ है और यह और भी खास हो गया, क्योंकि मैंने @bulgari मंगलसूत्र पहना है।”

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के लिए सासू मां ने भेजी सरगी, करवा चौथ में सुहागन लुक से एक्ट्रेस ने जीता दिल)

थोड़ी रिसर्च करने पर हमें उनके महंगे मंगलसूत्र की कीमत पता चली है। ये मंगलसूत्र ‘Bvlgari’ ब्रांड का है। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस मंगलसूत्र की कीमत 3,49,000 रुपए बताई जा रही है।  

yami mangal sutra price

इससे पहले, 22 अक्टूबर 2021 को यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति आदित्य धर के संग दो तस्वीरें शेयर की थीं। ये तस्वीरें उनकी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन के दौरान की हैं। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में यामी और आदित्य कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। अगर आउटफिट की बात करें, तो एक्ट्रेस ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। माथे पर लाल बिंदी और हाथ में लाल चूड़ा उनके लुक को निखार रहा था। वहीं, आदित्य व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ एक ब्लैक कोट में नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने कई सारी इमोजी बनाई थीं।

yami gautam with husband aditya dhar

yami gautam with husband aditya dhar

फिलहाल, यामी गौतम अपने करवा चौथ लुक में वाकई कहर ढा रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.