यामी गौतम शादी के बाद पहली बार पति आदित्य धर के साथ ऐसे मनाएंगी अपना बर्थडे, शेयर किया प्लान

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस यामी गौतम ने बताया कि, वह शादी के बाद पहली बार अपने पति आदित्य धर के साथ अपना जन्मदिन कैसे मनाएंगी। आइए आपको उनके बर्थडे प्लान के बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

यामी गौतम शादी के बाद पहली बार पति आदित्य धर के साथ ऐसे मनाएंगी अपना बर्थडे, शेयर किया प्लान

‘सनम रे’ की एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो शोबिज की दुनिया से ताल्लुक रखने के बावजूद जमीन से जुड़ी रहना पसंद करती हैं। अपनी इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी से लेकर शादी के बाद उनके ट्रेडिशनल अवतार तक, यामी अपने फैंस को प्रेरित करने का थोड़ा भी मौका नहीं गंवाती हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस पहली बार आज यानी 28 नवंबर 2021 को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आपको एक्ट्रेस का बर्थडे प्लान बताते हैं।

Yami Gautam

पहले ये जान लीजिए कि, वो 4 जून 2021 का समय था, जब एक्ट्रेस ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। उनकी शादी की भनक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किसी को भी नहीं पड़ी थी। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग फोटो के साथ अपनी शादी की घोषणा की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस अपने पति आदित्य और ससुराल वालों के साथ अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपना बर्थडे प्लान शेयर किया है।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा हैं प्रेग्नेंट! निक जोनस संग तलाक की अफवाहों के बीच रिपोर्ट में हुआ खुलासा)

Yami Gautam with husband Aditya

यामी गौतम धर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि, वह आज अपना पूरा दिन अपने काम से ब्रेक लेते हुए अपनी फैमिली के साथ समय बिताएंगी। उनकी मां भी चंडीगढ़ से मुंबई एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट करने आ रही हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि, उनके ससुराल वाले भी उनके साथ मौजूद होंगे और वे सभी एक साथ इस खास दिन का जश्न मनाएंगे।

Yami Gautam With Husband Aditya Dhar

‘भूत पुलिस’ की अभिनेत्री ने खुलासा किया कि, उनकी सोच काफी पुरानी है। वह अपने खास दिन को अपने परिवार व करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करती हैं। कई बार वह अपने वर्क प्लेस पर बर्थडे सेलिब्रेशन और उन्हें मिले बधाइयों का भी भरपूर आनंद लेती हैं। खैर, एक्ट्रेस की बातों से लग रहा है कि, वह अपने पति, मां और ससुराल वालों के साथ अपना जन्मदिन बेहद ही सादगी के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं।

Yami Gautam With Husband Aditya Dhar and In Laws

(ये भी पढ़ें- संजय गगनानी-पूनम प्रीत की हल्दी रस्म की तस्वीरें आईं सामने, संगीत में लिप-लॉक करता दिखा कपल)

वहीं, यामी गौतम के मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसे उनकी बहन सुरीली गौतम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। पहली फोटो में यामी अपने बर्थडे केक के साथ पोज दे रही हैं। इसके साथ सुरीली ने कैप्शन में लिखा है, “दुनिया की सबसे खूबसूरत बहन को हैप्पी बर्थडे।” दूसरी फोटो में यामी और सुरीली को कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।

Yami Gautam

Yami Gautam with sister Surilie Gautam

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, यामी को आखिरी बार फिल्म ‘भूत पुलिस’ में देखा गया था। जल्द ही वह फिल्म ‘दसवीं’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री निम्रत कौर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म डायरेक्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी की अगली फिल्म में बतौर रिपोर्टर की भूमिका में दिखाई देंगी।

Yami Gautam

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी के पोते ईशान मेसवानी ने रियल एस्टेट टाइकून संदीप रहेजा की बेटी गायत्री से की सगाई)

फिलहाल, हम भी यामी गौतम को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस का बर्थडे प्लान कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.