advt
ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटी कपल्स में से एक ‘KGF’ स्टार यश (Yash) और उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit) सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। यहां इनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। यही वजह है कि ये कपल अक्सर अपनी फैमिली के फोटोज व वीडियोज शेयर करता रहता है। हाल ही में यश और राधिका ने अपनी बेटी ‘आयरा’ का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।
advt
आपको इस क्यूट कपल की बेटी के दूसरे बर्थडे की तस्वीरें दिखाने से पहले यश और राधिका की लव स्टोरी के बारे में बता देते हैं। दरअसल, यश और राधिका इंटरटेनमेंट वर्ल्ड के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। एक-दूसरे के प्यार में पड़ने के बाद, दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी। इसके बाद 2 दिसंबर 2018 को कपल पहली बार एक क्यूट लिटिल गर्ल ‘आयरा’ के माता-पिता बने थे। वहीं, 30 अक्टूबर 2019 को राधिका ने अपने दूसरे बच्चे ‘यथर्व’ को जन्म दिया था। ये एडोरेबल कपल अपने बच्चों से बेहद प्यार करता है, और अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर अपने क्यूट किड्स की फोटो शेयर करता नजर आता है। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के 12 ऐसे सेलेब्स जिन्होंने अपनी उम्र से बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ रचाई है शादी)
advertisement
advt
यश और राधिका ने 2 दिसंबर 2020 को अपनी बेटी आयरा का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जिसकी कुछ अनदेखी तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। इस खास मौके पर कपल ने अपनी लाडली बेटी के लिए खास अरेंजमेंट किया था। बर्थडे सेलिब्रेशन में जहां बिटिया रानी आयरा गुलाबी फ्राक में क्यूट लग रही हैं। वहीं, ब्लैक शर्ट पैंट में यश और पत्नी राधिका पंडित सिंपल आउटफिट हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फोटोज में आयरा को केक काटते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान बहुत खास लोग ही मौजूद रहे। बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
advt
advertisement
advt
advt
advertisement
अपनी लाडली बेटी के बर्थडे पर राधिका पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 2 दिसंबर 2020 को बेटी की क्यूट फोटोज शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी थी। राधिका ने दो फोटोज शेयर की थीं। जिनमें पहली तस्वीर में आयरा को प्यारी मुस्कुराहट के साथ देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी फोटो में उन्होंने कई सारी तस्वीरों को मिलाकर एक कोलाज शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''आपने हमें जीवन में बहुत सारी खुशियां दी हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं हमारी परी।'' (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के फेमस 15 ‘जमाई राजा’, जिनका स्टारडम है एक्टर्स से भी ज्यादा)
advt
दरअसल, 25 नवंबर 2020 को राधिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कोलाज शेयर किया था। इस कोलाज में पहली तस्वीर एक्ट्रेस के बचपन की है, जिसमें वो अपनी मां की गोद में लेटी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर यथर्व की है। इस फोटो में भी राधिका की मां अपने नाती को प्यार से गोद में खिलाती हुई देखी जा सकती हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में राधिका और यथर्व की शक्ल एक-दूसरे से काफी हद तक मिल रही है, और दोनों के बीच में अंतर निकालना बेहद मुश्किल है। इस कोलाज के कैप्शन में राधिका ने लिखा, “मैंने नोटिस किया है कि आपमें से कई लोगों ने ये बात कही है कि यथर्व मेरी तरह लगता है...वैसे वो मेरा और यश दोनों का कॉम्बिनेशन है, लेकिन यहां आपके लिए एक मजेदार तस्वीर है।” (इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के घर में इन सेलेब्स ने जमकर किया था रोमांस, लेकिन घर से बाहर आते ही हो गए अलग)
वहीं, 30 अक्टूबर 2020 को यथर्व के पहले जन्मदिन के मौके पर दोनों पेरेंट्स अपने लाडले बेटे को ख़ास अंदाज में बर्थडे विश करते नजर आए थे। इस दौरान मां राधिका ने यथर्व के पैदा होने से लेकर अब तक बिताए गए सारे एडोरेबल मोमेंट्स का एक प्यारा सा कोलाज इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे उनको जो हमेशा मेरे बेबी बॉय रहेंगे। लव यू।” इसके साथ ही उन्होंने कई हार्ट इमोजी भी बनाई थी। वहीं, यश ने भी यथर्व की एक क्यूट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “जोर से गरजो, हैप्पी बर्थडे मेरे लिटिल शेर।”
फिलहाल, यश और राधिका अपने दोनों के बच्चों के साथ एक हैप्पी फैमिली लाइफ गुजार रहे हैं। तो आपको कपल के बेटी आयरा के बर्थडे की तस्वीरें व वीडियो कैसी लगीं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...