'गुम है किसी के प्यार में' फेम यश पंडित ने गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा से की शादी, देखें तस्वीरें

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' फेम अभिनेता यश पंडित अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज।

img

By Kanika Singh Last Updated:

'गुम है किसी के प्यार में' फेम यश पंडित ने गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा से की शादी, देखें तस्वीरें

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम अभिनेता यश पंडित (Yash Pandit) ने अपनी लॉन्ग गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा के साथ दिसंबर 2021 में सगाई की थी और अब वे दोनों 22 जनवरी 2022 को अपने परिवार व करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए। आइए आपको दिखाते हैं उनकी शादी की खूबसूरत झलकियां।

yash pandit and mahima mishra

इन दिनों बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट की दुनिया में शादियों का सीजन चल रहा है। हर तरफ शादी के इस माहौल में खूबसूरत जोड़ों को देखना सौभाग्य की बात है। इस बीच टीवी के एक और एक्टर अपनी लेडीलव के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए और वो हैं यश पंडित। अभिनेता पहली बार महिमा से जनवरी 2015 में एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में मिले थे। महिमा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। उन्होंने एमबीए किया है और वो मुंबई में रिस्क एनालिस्ट के रूप में काम करती हैं।

yash pandit

(ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश की राजकुमारी सानिया मुल्क ने बिलाल खालिद से की सगाई, शाही रस्म की फोटोज आईं सामने)

22 जनवरी 2022 को यश पंडित ने अपनी प्रेमिका महिमा मिश्रा के साथ सात फेरे लिए, जिसका एक वीडियो सामने आया है, जो 'बॉम्बे टाइम्स' द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया है। वायरल हुई तस्वीरों में आप कपल को कुछ मनमोहक पल साझा करते हुए देख सकते हैं। अपनी शादी में सफेद शेरवानी और धोती में यश बहुत हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने लाल पगड़ी और गले में दुपट्टा के साथ पेयर किया था। यश की पत्नी महिमा ने पारंपरिक लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

yash pandit and mahima mishra

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने अपनी दोस्त की शादी में की वचन रस्म की मेजबानी, क्यूट अंदाज पर फिदा हुए फैंस)

यश और महिमा की शादी के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। कपल अपने रिसेप्शन आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रहा था। जहां, महिमा ने एक खूबसूरत पेस्टल गुलाबी रंग की सिल्वर सीक्विन वाली लहंगा चोली पहनी थी और उसे सब्यसाची की ब्लैक बेल्ट के साथ पेयर किया था। वहीं, यश अपने नीले रंग के पैंटसूट में बिल्कुल डैपर लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- मानसी श्रीवास्तव ने अपने हल्दी सेरेमनी में दिखाया स्वैग लुक, नर्वस दिखे दूल्हे राजा, देखें वीडियो)

यश की शादी से पहले की रस्में जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत उनके परिवार वालों के बीच ही संपन्न हुआ था। यश और महिमा ने 8 दिसंबर 2021 को कानपुर में सगाई की थी। उन्होंने छह महीने पहले ही अपनी शादी की तारीख तय की थी और महामारी के डर के बावजूद, कपल के लिए तारीख को आगे बढ़ाना संभव नहीं था, क्योंकि बहुत सारी तैयारियां पूरी हो गई थीं। 

फिलहाल, यश अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं और महिमा के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर चुके हैं। तो आपको कपल की शादी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.