यश ने शेयर कीं दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें, पत्नी राधिका व बच्चों संग फुलझड़ी छुड़ाते आए नजर

हाल ही में, 'केजीएफ' स्टार यश ने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी पत्नी राधिका पंडित और बच्चों संग फुलझड़ी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

यश ने शेयर कीं दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें, पत्नी राधिका व बच्चों संग फुलझड़ी छुड़ाते आए नजर

'केजीएफ' स्टार यश (Yash) एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें आज देश का बच्चा-बच्चा जानता है। 'रॉकी' के किरदार से यश को जो मुकाम और पहचान हासिल हुई है, वह कभी नहीं भुलाई जा सकती। यश एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक फैमिली मैन भी हैं, जो हर त्योहार को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में, उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने परिवार संग दिवाली मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

yash

पहले ये जान लीजिए कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे आयरा और यथर्व हैं। कपल अक्सर अपनी फैमिली के खास पलों की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करता रहता है।

yash

25 अक्टूबर 2022 को यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें यश के साथ उनकी पत्नी राधिका और दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिवाली के अवसर पर कपल बच्चों संग फुलझड़ी जलाता दिख रहा है। एक तस्वीर में जहां राधिका फुलझड़ी जला रही हैं, वहीं यश अपने दोनों बच्चों को प्रोटेक्ट करते दिख रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में कपल अपने दोनों बच्चों संग फुलझड़ी की रोशनी को एंजॉय करता दिख रहा है। इस दौरान जहां यश ऑलिव ग्रीन कलर की शर्ट व ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी पीच कलर के कुर्ता सेट में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके दोनों बच्चे ट्रेडिशनल लुक में काफी क्यूट लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ''वो पल जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं..हमारी तरफ से आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।''

yash

yash

(ये भी पढ़ें- धीरज धूपर ने पत्नी विन्नी के साथ शेयर कीं दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें, बेटे जैन संग की ट्विनिंग)

इससे पहले, रक्षाबंधन के मौके पर 11 अगस्त 2022 को राधिका पंडित ने अपने इंस्टा हैंडल से पति यश के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपने बच्चों आयरा और यथर्व के रक्षाबंधन उत्सव की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। पहली तस्वीर में आयरा को रस्म करते हुए दिखाया गया था, जबकि यथर्व इसे ध्यान से देख रहे थे। अन्य तस्वीरों में दोनों को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। इस अवसर के लिए आयरा ने धोती पैंट के साथ लाल रंग का पेप्लम टॉप पहना था और यथर्व सफेद शेरवानी के साथ धोती पैंट पहने नजर आए थे। 

yash

yash

(ये भी पढ़ें- कृतिका सेंगर ने पति निकितिन और बेटी देविका संग मनाई दिवाली, ट्रेडिशनल लुक में दिखी फैमिली)

फिलहाल, आपको यश और राधिका के दिवाली सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.