क्या जान्हवी कपूर के एक्स BF अक्षत राजन को डेट कर रही हैं बहन खुशी कपूर? ऐसे मिला संकेत

हाल ही में, एक्ट्रेस खुशी कपूर अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

क्या जान्हवी कपूर के एक्स BF अक्षत राजन को डेट कर रही हैं बहन खुशी कपूर? ऐसे मिला संकेत

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां खुशी कपूर (Khushi Kapoor) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। हालांकि, प्राइवेट स्टार किड्स होने के बावजूद यह दोनों हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी और खुशी पक्की फैशनिस्टा हैं। दोनों फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से जानती हैं।

janhvi

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो जान्हवी कपूर को लेकर अफवाह थी कि, वह अपने करीबी दोस्त अक्षत राजन को डेट कर रही थीं। दोनों को कई बार साथ में मूवी स्क्रीनिंग, डिनर आउटिंग, फैमिली फंक्शन में देखा जाता था। बाद में खबर आई थी कि, दोनों अलग हो गए और अब दोस्त हैं। अब खबर है कि, जान्हवी की छोटी बहन खुशी उनके एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन को डेट कर रही हैं।

janhvi

खुशी कपूर ने 18 अगस्त 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक मिरर सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थीं। तस्वीर में वह ग्रे क्रॉप टॉप और मैचिंग जॉगर्स में नजर आ रही हैं। अपने बालों को उन्होंने हाफ पोनीटेल में बांधा हुआ था और सटल मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था।

khushi

(यह भी पढ़ें : राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने दिया कॉमेडियन का हेल्थ अपड़ेट, कहा- 'उनकी हालत स्थिर है')

जैसे ही खुशी ने ये तस्वीर पोस्ट की, वैसे ही अक्षत ने एक्ट्रेस की फोटो लाइक की और कमेंट करते हुए लिखा, "Ly"। इसके साथ दिल के इमोटिकॉन्स को भी ड्रॉप किया। इतना ही नहीं, खुशी ने भी उनके कमेंट का रिप्लाई देते हुए लिखा, "इलुउउउ"। दोनों के बीच 'आई लव यू' के इन कमेंट्स ने उनके डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

khushi

इससे पहले, 6 नवंबर 2021 को जान्हवी कपूर ने अपनी बहन ख़ुशी कपूर की बर्थडे पार्टी से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों बहनों के साथ अक्षत भी नजर आ रहे थे। दोनों बहनें अक्षत के साथ पोज देती दिख रही थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे लड्डू बेबी।"

khushi

khushi

खुशी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में खुशी कपूर के अलावा सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और वेदांग रैना मुख्य भूमिका में होंगे।

khushi

(यह भी पढ़ें : देबिना बनर्जी ने बताया- 'डिलीवरी के 4 महीने के भीतर कैसे हो गईं प्रेग्नेंट', यूजर को दिया करारा जवाब)

फिलहाल, खुशी कपूर और अक्षत राजन की डेटिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.