जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर! बर्थडे विश करते हुए कहा- 'आई लव यू'

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जो उनके रिश्ते को आधिकारिक बना रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर! बर्थडे विश करते हुए कहा- 'आई लव यू'

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने फिल्म 'दबंग' के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का तो जलवा दिखाया है, लेकिन उनकी जिंदगी भी अक्सर लाइमलाइट में आ जाती है। खबरों की मानें तो, वह ज़हीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को डेट कर रही है। यूं तो एक्ट्रेस ने हमेशा अपने रिश्ते को नकारा है, लेकिन ज़हीर के लेटेस्ट पोस्ट ने उनके और सोनाक्षी के रिश्ते को एक तरह से आधिकारिक कर दिया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Sonakshi Sinha

हाल ही में, सोनाक्षी को जहीर के साथ एक शादी में स्पॉट किया गया था। वीडियो में हम देख सकते हैं कि, सोनाक्षी पैपराज़ी द्वारा क्लिक किए जाने के दौरान आगे बढ़ रही हैं, और जहीर उनके पीछे चल रहे हैं। दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में प्यारे लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- संभावना सेठ ने कहा- 'अविनाश से शादी करने पर लोगों ने उड़ाया था उनका मजाक', बताई वजह)

Sonakshi Sinha with Rumoured beau Zaheer

अब 6 जून 2022 को जहीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने रिश्ते की घोषणा की है। उन्होंने सोनाक्षी के लिए एक जन्मदिन का पोस्ट शेयर किया। दो वीडियो में सोनाक्षी और जहीर प्लेन में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक तस्वीर उनके वेकेशन की लग रही है, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं।

इसके साथ जहीर ने एक नोट भी लिखा है, जो जाहिर करता है कि, ये कपल प्यार में है। जहीर ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे Sonzzz। मुझे नहीं मारने के लिए धन्यवाद। आई लव यू। यहां बहुत अधिक भोजन, उड़ानें, प्यार और हंसी है। P.s - यह वीडियो उस पूरे समय का सार है, जब हम एक-दूसरे को जानते हैं।"

'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया था कि, वह पांच सालों तक एक रिलेशनशिप में थी, जो अब खत्म हो चुका है और उससे उन्होंने काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा था, "रिश्ते बाद में हुए। मुझे लगता है कि, मैं 21 या 22 साल की रही होंगी, जब मेरा पहला गंभीर रिश्ता था। यह एक लंबा, पांच साल से अधिक था। हमेशा अपने रिश्तों से सीखना और आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है, क्योंकि हर कोई अलग है, हर किसी का अपना व्यक्तित्व होता है। आपको बस किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना है, जो आपको सहन करने के लिए तैयार हो। मैंने वास्तव में बहुत सी चीजें सीखीं। मैं भी बहुत छोटी थी। आप बदलते हैं, आप बढ़ते हैं, आपके अनुभव आपको बहुत बदलते हैं। मैंने और काम करना शुरू कर दिया। मैं बहुत से नए लोगों से मिली, उनसे बहुत कुछ सीखा। मुझे लगता है कि, यह सब आपको एक व्यक्ति के रूप में बदल देता है। विशेष रूप से ऐसा कुछ भी नहीं है, जो आपको करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।"

Sonakshi Sinha with Rumoured beau Zaheer

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को बताया- 'सबसे प्यारी', अरंगेत्रम में प्रदर्शन के बाद लुटाया प्यार)

फिलहाल, सोनाक्षी के लिए जहीर के पोस्ट से लगता है कि, वह सच में रिलेशनशिप में हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.