Zeenat Aman ने Raj Kapoor संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'देव आनंद का नजरिया पूरी तरह गलत था'

हाल ही में, एक्ट्रेस जीनत अमान ने दिवंगत एक्टर राज कपूर के साथ अपने कथित ​रिलेशनशिप पर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Zeenat Aman ने Raj Kapoor संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'देव आनंद का नजरिया पूरी तरह गलत था'

दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) अपने जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। कहा जाता है कि जीनत अमान कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने दिवंगत एक्टर राज कपूर के साथ अपने कथित ​रिलेशनशिप पर बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

zeenat aman

एक बातचीत में जीनत अमान ने कहा, दिवंगत देव आनंद यह समझने में 'पूरी तरह से गलत' थे कि सिनेमा आइकन राज कपूर के साथ उनके 'पर्सनल रिलेशनशिप' थे। अपनी आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' में देव आनंद ने लिखा है कि साल 1971 की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में साथ अभिनय करने के बाद राज कपूर को जीनत से कैसे प्यार हो गया था, फिर कपूर ने उन्हें 'सत्यम शिवम सुंदरम' की पेशकश की थी और उनके करीब आ गए थे।

zeenat

'एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया 2023' शिखर सम्मेलन में अमान ने कहा कि आनंद ने अपनी आत्मकथा में जीनत और कपूर के संबंधों के बारे में कुछ बातें बताई हैं। इस पर जीनत ने कहा, "पूरे सम्मान के साथ, कई बार जब हम कोई घटना या किस्सा सुना रहे होते हैं, तो हम उसे दिलचस्प बनाने के लिए कुछ अंश डालते हैं। मुझे नहीं पता कि देव साहब का दृष्टिकोण क्या था, लेकिन उनका दृष्टिकोण जो भी था, वह पूरी तरह से गलत था।''

zeenat

71 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, "अब मैं इस बारे में अपनी आत्मकथा में लिखूंगी। मैं देव साहब की प्रशंसा करती हूं, मैं उनका सम्मान करती हूं, लेकिन यह सच नहीं था।" अमान ने कहा कि दिवंगत दिग्गज राज कपूर से मिलने का कारण यह था कि उन्होंने उन्हें 'सत्यम शिवम सुंदरम' के लिए साइन किया था। उन्होंने कहा, "मैं उनसे उनकी आने वाली नायिका के रूप में मिली थी। हमारे बीच कभी भी कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था, न ही उस समय के दौरान या उससे पहले या बाद में, कभी नहीं। वह अपने काम के प्रति जुनूनी थे। मैं भी अपने काम के प्रति जुनूनी थी।"

zeenat

टूटते रिश्ते पर भी जीनत अमान ने दी प्रतिक्रिया 

अमान ने कहा कि एक महिला के लिए विशेष रूप से इंडस्ट्री में एक महिला एक्ट्रेस के लिए एक सफल वैवाहिक जीवन जीना कठिन है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सितारे अक्सर अपने निजी जीवन के लिए बहुत त्याग करती हैं। उन्होंने कहा, "शादी न करना एक खराब शादी से बेहतर है और बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि एक अभिनेता अपनी शादी को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत करता है।" विवाहित अभिनेत्रियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "ये लड़कियां बहुत त्याग करती हैं, जो लोग लाइमलाइट में नहीं हैं वे शायद ऐसा नहीं करतीं। वे इसलिए शादी करती हैं क्योंकि वे शादी करना चाहती हैं। मुझे पता है कि बहुत सारी लड़कियां बहुत कुछ झेलती हैं कि उतना ज्यादातर लड़कियां बर्दाश्त नहीं करेंगी।"

zeenat

बता दें कि जीनत ने साल 1985 में अभिनेता मजहर खान से शादी की थी। शादी के बाद जीनत की जिंदगी एकदम बदल गई थी। जीनत और मजहर के दो बच्चे अजान और जहान भी हुए। बच्चों की देखभाल के चलते जीनत ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। मजहर जीनत के साथ मारपीट किया करते थे, लेकिन अभिनेत्री सबकुछ 12 साल तक सहती रहीं। शादी के 12 साल बाद उन्होंने मजहर से तलाक लेने के लिए अर्जी दी और पति से तलाक ले लिया। तलाक के कुछ दिनों बाद किडनी फेल होने से मजहर खान की मौत हो गई थी। जब जीनत अमान का शादी को लेकर छलका था दर्द। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

zeenat

फिलहाल, जीनत के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.