advt
हिंदी सिनेमा में 70 के दशक में एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से सभी को हैरान कर दिया था। उस वक्त जब भारतीय एक्ट्रेसेस इंडियन लुक में नजर आती थीं तब जीनत अपने वेस्टर्न लुक की वजह से चर्चा में थीं। जीनत अमान सिर्फ ग्लैमरस लुक की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग और मशहूर एक्टर देव आनंद (Dev Anand) के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। देव आनंद अपने दौर के चुनिंदा बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे और एक्टिंग से लेकर अपने आइकॉनिक फैशन स्टाइल तक हर चीज में उनका जलवा कायम था। देव आनंद कई एक्टर्स और एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आये और उसी में से एक थीं एक्ट्रेस जीनत अमान। देव आनंद ने जीनत अमान का खूब साथ दिया और इसी बीच देव आनंद जीनत को अपना दिल दे बैठे। देव आनंद ने इस बात को कबूला था कि वो जीनत को चाहने लगे हैं लेकिन ये कम लोगों को पता है कि इस पर जीनत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। तो आइए जानते हैं देव आनंद और जीनत अमान के ऐसे ही अनसुने किस्सों के बारे में-
advt
एक्ट्रेस जीनत अमान ने साल 1970 में फ़िल्म 'द एविल' और 'हलचल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चल नहीं पाईं और फ्लॉप हो गईं। अपनी दो असफल फ़िल्मों के बाद जीनत ने जर्मनी अपनी मां के पास जाने का मन बना लिया था। उस वक्त देव आनंद ने फ़िल्म 'हरे कृष्णा हरे रामा' जीनत को ऑफर की थी, इस फिल्म में जीनत अमान की एक्टिंग दर्शकों ने खूब पसंद की थी। इसके बाद जीनत अमान लाइमलाइट में आ गईं। फ़िल्म में जीनत ने देव आनंद की बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद जीनत अमान ने देव आनंद के साथ 'हीरा पन्ना', 'इश्क इश्क इश्क', 'प्रेम शास्त्र', 'वारंट', 'डार्लिंग डार्लिंग' और 'कलाबाज' जैसी फ़िल्मों में काम किया।
advertisement
advt
देव आनंद जीनत अमान को पसंद करने लगे थे और इस बात को उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में लिखा था। उस वक्त देव आनंद की उम्र 48 साल की थी, जबकि जीनत अमान 20 साल की थी। अपने प्यार का इजहार करते हुए देव आनंद ने अपनी बायोग्राफी किताब में लिखा था, "कहीं भी और कभी भी जब जीनत के बारे में चर्चा होती तो मुझे अच्छा लगता। उसी प्रकार मेरी चर्चा होने पर वह खुश होती। अवचेतन अवस्था में हम दोनों एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ गए थे।" अभिनेता ने आगे लिखा था,"अचानक, एक दिन मैंने महसूस किया कि मैं जीनत से प्रेम करने लगा हूं और इसे उन्हें बताना चाहता था। इसके लिए मैंने होटल ताज को चुना था जहां हम दोनों एक बार पहले भी साथ खाना खा चुके थे। उन्होंने आगे लिखा, पार्टी में कुछ देर ठहरने के बाद जीनत के साथ भेंट स्थल पर जाने की व्यवस्था कर ली थी, लेकिन पार्टी में नशे में राज कपूर ने जीनत के आगे अपनी बांहें फैला दी।" ये सब होने के बाद देव आनंद ने अपने प्यार का इजहार नहीं किया था। उन दिनों ये चर्चा भी थी कि राज कपूर और जीनत के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं।
advt
साल 2018 में एक्ट्रेस जीनत अमान ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। एक्ट्रेस ने कहा था, "मैं देव साहब का बहुत सम्मान करती हूं। यह नवकेतन की वजह से हुआ कि मैं फिल्म स्टार बन गई। मैंने देव आनंद के साथ कई फिल्में कीं और उन्होंने मेरी एक्टिंग को माना। मैं राज कपूर के साथ शूटिंग कर रही थी और ये बात कही गई थी कि राज जी अपनी जगह होंगे और देव साहब अपनी जगह। जाहिर है कि वह मेरे को-स्टार थे और मुझे उनकी फिल्म में होना था। मुझे नहीं पता था कि देव साहब ने इसे इस तरीके से लिया है। वो मुझसे प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। ये मेरे लिए पूरी तरह से क्लूलेस था।"
advertisement
advt
साल 1978 में आई फिल्म 'सत्यम शिवम् सुंदरम्' के सीन और उसकी कहानी के चलते काफी सुर्खियों में रही थी। फिल्म में जीनत अमान का रूपा का किरदार भी काफी उम्दा था। इस किरदार को पाने के लिए जीनत ने स्क्रीन टेस्ट दिया था और उस स्क्रीन टेस्ट को देखकर राज कपूर काफी खुश हुए थे। राज साहब ने जीनत से इंम्प्रेस होकर उन्हें सोने के सिक्के दिये थे। जीनत अमान ने रूपा का किरदार निभाने का पूरा मन बना लिया था। वो ग्लैमर गर्ल का किरदार दोबारा नहीं निभाना चाहती थीं। एक दिन जीनत शूट के बाद घाघरा चोली पहनकर और रूपा की तरह चेहरे पर टिश्यू पेपर से घाव लगाकर राज कपूर के टैंट में पहुंच गईं। जीनत को राज कपूर पहचान नहीं पाये थे और पूछा था 'कौन हो तुम?' तो अभिनेत्री ने इसके जवाब में कहा था 'राज जी से कहना रूपा आई है।' ये देखकर राज कपूर हैरान रह गये थे और उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर कहा था देखो इस लड़की ने क्या कर दिया है। इसके बाद राज साहब की पत्नी सोने के सिक्के लेकर पहुंचीं और राज कपूर ने जीनत को इनाम में सोने के सिक्के दिये थे।
advt
70 और 80 के दशक में जब सभी अभिनेत्रियां पर्दे पर साड़ी पहनती थीं, उस वक्त जीनत ने अपने बोल्ड अंदाज से सभी को हैरान कर दिया था। आलम ये था कि जीनत के ग्लैमरस लुक के चर्चे सभी जगह थे और इसके बाद उन्हें ग्लैमरस गर्ल के नाम से पुकारा जाने लगा। जीनत ने कई फिल्मों में बिकिनी पहनकर सीन्स दिये। जीनत द्वारा फिल्मों में बोल्ड लुक देने के बाद कई और अभिनेत्रियों को भी बोल्ड रोल ऑफर किये जाने लगे। पहली बार फिल्म 'यादों की बारात' में जीनत ने बिकिनी सीन्स पर्दे पर किये थे और दर्शकों को ये काफी पसंद आया था।
advertisement
जीनत ने साल 1985 में अभिनेता मजहर खान से शादी की थी। शादी के बाद जीनत की जिंदगी एकदम बदल गई थी जीनत और मजहर के दो बच्चे अजान और जहान भी हुए। बच्चों की देखभाल के चलते जीनत ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। मजहर जीनत के साथ मारपीट किया करते थे लेकिन अभिनेत्री सबकुछ 12 साल तक सहती रहीं। शादी के 12 साल बाद उन्होंने मजहर से तलाक लेने के लिए अर्जी दी और पति से तलाक ले लिया। तलाक के कुछ दिनों बाद किडनी फेल होने से मजहर खान की मौत हो गई थी।
advt
जीनत अमान ने अपनी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई थी, इसके साथ ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी कुछ किया। हमें उम्मीद है कि जीनत अमान की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से आपको पसंद आयेंगे। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...