इस दुल्हन ने आधुनिक हेयर स्टाइल को छोड़ कर लूज ब्रेडेड हेयर स्टाइल का चुनाव किया था। मैरून 'चूड़ा' और लंबा 'कलीरा' उनके लुक को पूरा कर रहा था।
वेलवेट एक ऐसा कपड़ा है, जो बहुत लंबे समय से दुल्हन की पहली पसंद रहा है। बड़े मोटिफ वाले इस दुल्हन के वेलवेट लहंगे ने उन्हें विंटेज लुक दिया था। इसमें एक बड़ी लाल 'बिंदी' भी ऐड थी।
विंटेज ब्राइड्स वो होती हैं, जो अपने लुक में पुरानी दुनिया का आकर्षण जोड़ती हैं। ऐसे ही इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए फुल-स्लीव्स वाली रेट्रो-स्टाइल 'चोली' चुनी थी।
दुल्हन ने अपने भारी लहंगे और समान रूप से हैवी 'दुपट्टे' के साथ रेट्रो वाइब को बिखेरा था। हैवी ज्वेलरी और 'माथा पट्टी' से उनका लुक पूरा किया गया था।
विंटेज लुक की सबसे अच्छी बात यह है कि बिना किसी प्लंजिंग नेकलाइन या शॉर्ट 'चोली' के दुल्हनें अपने लुक से सबका दिल जीत लेती हैं। हमें 'मांग टीका' वाले इस दुल्हन के लुक से प्यार हो गया।
इससे पहले, दुल्हनें मैरून कलर की ड्रेस चुनती थीं, जो उनके मैरून 'चूड़े' के साथ पूरी तरह मेल खाती थीं। उनके लुक की एक और अहम बात 'किरण' बॉर्डर वाला 'दुपट्टा' होता था।
एक और दुल्हन, जिन्होंने हमें पुराने ज़माने की याद दिला दी। इस दुल्हन ने क्रिम्प्ड हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था और इसे परफेक्ट टच दिया था।
इस दुल्हन ने अपनी शादी के दिन एक सुंदर नारंगी रंग का दुपट्टा और एक बड़ा मांग टीका व नथ पहनी थी। मिनिमल मेकअप में वह बेहद सुंदर लग रही थीं।
इस दुल्हन ने राजस्थानी 'ड्रेस' और पारंपरिक 'चूड़े' से पुरानी दुनिया का आकर्षण बिखेरा था। उनके पारंपरिक 'बोरला' ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
एक लंबी 'चोली' के साथ दुल्हनें अच्छी लगती हैं। अगर आप ब्राइडल लुक में महारत हासिल करना चाहती हैं, तो हैवी 'दुपट्टा' और ज्वेलरी के साथ एक लंबी 'चोली' का विकल्प चुन सकती हैं।
इस राजस्थानी दुल्हन ने हमें 90 के दशक के शादी के दौर की याद दिला दी। उन्होंने अपने 'पोशक' को 'सतलदा हार', 'बोरला' और मोतियों वाले 'नथ' के साथ पेयर किया था।
बंगाली दुल्हन की भारी रेशमी साड़ी और गहनों की परतों वाली पारंपरिक सफेद और लाल बिंदी एक सदाबहार लुक है, जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं जा सकती है।
अपने लुक में विंटेज टच जोड़ने का एक और शानदार तरीका है, एक बड़े 'नथ' का चयन करना और अपनी शादी के दिन पारंपरिक आभूषण चुनना। इसमें भी आप विंटेज लुक में दिखेंगी।
पंजाबी सूट हमें तुरंत ही गुजरे जमाने की याद दिला देते हैं। इस दुल्हन ने लहंगा छोड़कर अपनी शादी के दिन के लिए अपना सूट खुद डिजाइन किया था।
बंगाली दुल्हन की भारी रेशमी साड़ी और गहनों की परतों वाली पारंपरिक सफेद और लाल बिंदी एक सदाबहार लुक है, जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं जा सकती है।