इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा का 3डी फ्लोरल ग्रे कलर का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा चुना था, जिसमें 'जरी', क्रिस्टल और 'जाली' पैटर्न भी शामिल थे।
मनीष मल्होत्रा की यह दुल्हन डिज़ाइनर के 'नूरानियत' कलेक्शन के सिल्वर सीक्विन्ड लहंगे में स्टनिंग लग रही थीं। लहंगे में ग्रे बेस पर स्ट्रीमलाइन्ड पैटर्न, लीफ एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन थे।
इस दुल्हन ने अपनी शादी में मारवाड़ कॉट्योर का क्लासी ग्रे लहंगा पहना था। इसमें लाल, हरे, पीले और नीले कलर्स के शेड्स के साथ 'जरी' बॉर्डर फीचर किया गया था।
फैशन स्टाइलिस्ट दुल्हन ने अपने 'निकाह' पर 'Elan Couture' की हाथ से बनी सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें फूलों के पैटर्न में मोतियों, 'जरदोजी' और चमकीले पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था।
इस दुल्हन ने अपनी शादी में फाल्गुनी शेन पीकॉक के शेल्फ से क्रिस्टल जड़ित सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। उनके रॉयल लहंगे में सिल्वर सीक्विन और सफेद मोती लगे थे।
अभिनेता अरमान जैन की पत्नी अनीसा मल्होत्रा ने अपनी शादी के रिसेप्शन पर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से सिल्वर स्टडेड लहंगे में सभी को हैरान कर दिया था। लहंगा मोतियों और क्रिस्टल से जड़ा हुआ था।
इस दुल्हन ने अपनी दिन की शादी के लिए सब्यसाची के कलेक्शन से एक मिनिमलिस्टिक सिल्वर कलर का लहंगा चुना था। उनके लहंगे में मिरर वर्क और व्हाइट थ्रेड एंब्रॉयडरी की गई थी।
अपनी शादी के दिन सोने और चांदी के लहंगे में यह पाकिस्तानी दुल्हन छा गई थी। भारी पत्थरों और मोतियों से जड़े उनके खूबसूरत लहंगे को सना यासिर ने डिजाइन किया था।
इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर एली साब का गाउन पहनने वाली पहली भारतीय दुल्हन ने अपनी शादी में 1,50,000 स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ शिमरी सिल्वर लहंगा चुना था। यह कस्टमाइज्ड लहंगा ओहैला खान ने डिजाइन किया था।
इस दुल्हन ने अनुश्री रेड्डी के कलेक्शन से सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। उनके लहंगे में सिल्वर बीड्स और सिल्वर थ्रेडवर्क में एंब्रॉयडरी की गई थी।
इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए डिज़ाइनर रिम्पल और हरप्रीत का रॉयल फ्लोरल ग्रे लहंगा चुना था। उनके ट्यूल लहंगे में फ्लोरल मोटिफ्स और मल्टी कलर्स में पैचवर्क किया गया था।
इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ग्रे कलर का रेशमी लहंगा पहना था। उनके आउटफिट में सिल्वर शेडेड पेवर सीक्विन, 'जरदोजी' और क्रिस्टल व स्वारोवस्की स्टोन लगे थे।
इस दुल्हन ने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की शानदार सिल्वर साड़ी चुनी थी। उन्होंने 1200 घंटों के शिल्प कौशल के साथ निर्मित अपनी साड़ी को एक लंबे घूंघट के साथ कंप्लीट किया था।
फैशन एंटरप्रेन्योर पर्निया कुरैशी ने 'एलन' के कलेक्शन से सिल्वर ब्राइडल वियर चुना था। इस आउटफिट में स्वारोवस्की क्रिस्टल और फूलों की कढ़ाई शामिल थी।
इस दुल्हन ने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा 'तबन' कलेक्शन का सिल्वर रंग का गाउन चुना था। गाउन में एक नीचे की तरफ लॉन्ग एरिया दिखाया गया था। दुल्हन ने इसके साथ सिल्वर कलर का दुपट्टा भी कैरी किया था।
इस दुल्हन ने अपने 'संगीत' समारोह के लिए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक मैटेलिक-एम्बेलिश्ड लहंगा चुना था और इसे एक केप 'दुपट्टा' के साथ पूरा किया था।
यह दुल्हन अपनी शादी के एक उत्सव के लिए सिल्वर कलर के लहंगे में स्टनिंग लग रही थी। डिजाइनर तरुण तहिलियानी के इस लहंगे पर बारीक मिरर वर्क किया गया है।
इस दुल्हन ने अपनी शादी के एक समारोह के लिए ग्रे कलर का लहंगा पहना था। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 'नूरानियत' कलेक्शन के लहंगे में क्रिस्टल में ज्योमेट्रिक पैटर्न थे।
इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए 'हाउस ऑफ कोटवारा' के कलेक्शन से 'शरारा' पहना था। उनके 'शरारा' में क्रिस्टल, मोती और स्टड में फ्लोरल डिजाइन थे।
इस मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने अपनी शादी के एक उत्सव के लिए ग्रे कलर का लहंगा पहना था। उसके आउटफिट में ज्योमेट्रिक बॉर्डर और मल्टीपल सीक्विन्ड लाइन्स थीं।