पाकिस्तानी दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लैवेंडर कलर का गाउन पहना था। उनके आउटफिट में जटिल कढ़ाई का काम हुआ था। शीर लॉन्ग वेल, गोल्ड ज्वेलरी और डेवी मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था।
एक और मनीष मल्होत्रा की दुल्हन लैवेंडर-कलर वाले ट्यूल लहंगे में सीक्विन 'जरी' और मोतियों के काम से सराबोर हैं। उन्होंने 'कुंदन' ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था।
मनीष मल्होत्रा की इस दुल्हन ने हैंडक्राफ़्टेड लैवेंडर कलर का लहंगा चुना था। इसमें हेमलाइन पर ज्योमेट्रिकल एम्ब्रॉएडरी वर्क और मेटैलिक फ्रिंज थे। इसे उन्होंने पर्ल ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।
इस दुल्हन ने जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से हैवी एम्बेलिश्ड पर्पल ह्यूड कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने इसे स्लीवलेस ब्लाउज, दुपट्टा और डायमंड ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।
मनीष मल्होत्रा की इस दुल्हन ने सीक्विन वर्क वाले लिलैक कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने इसे एक डिजाइनर ब्लाउज, डायमंड ज्वेलरी, ग्लैम मेकअप और ओपन हेयरडू के साथ पेयर किया था।
यह दुल्हन मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लैवेंडर कलर के लहंगे में सजी थीं। उनके आउटफिट में मल्टीकलर कढ़ाई और 'जरदोजी' का काम हुआ था। उन्होंने इसे मैचिंग 'चोली और 'दुपट्टे' के साथ पेयर किया था।
हमें एक और मनीष मल्होत्रा दुल्हन मिलीं, जिन्होंने सीक्विन एम्बेलिशमेंट और मोतियों से सजी लिलैक-ह्यू कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को कुछ स्टेटमेंट ज्वेलरी से कंप्लीट किया था।
एक और पाकिस्तानी दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से प्लम कलर का 'शरारा' सेट पहना था, जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉएडरी वर्क किया गया था। इसे डुअल 'दुपट्टे' के साथ पेयर करके उन्होंने अपना लुक पूरा किया था।
अमेरिकी सुंदरी ने अपने डी-डे पर 'देसी' पहनने का फैसला किया था और मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लैवेंडर कलर का लहंगा चुना था। उन्होंने पोल्की ज्वेलरी सेट और डेवी मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
इस दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से सीक्विन और बीडेड स्कैलप टैसल्स से जड़ा हुआ एक लिलैक-ह्यूड ऑर्गेंजा गाउन पहना था। चमकते हुए ड्रेस में दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही थीं।
दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पर्पल कलर का लहंगा चुना था। उनके इस आउटफिट पर हैवी सीक्विन वर्क किया गया था। एक 'पोल्की' चोकर नेकलेस, झुमके और 'मांग-टीका' ने उनके लुक को पूरा किया था।
एक और दुल्हन, जिसने हमें अपने लुक से मंत्रमुग्ध कर दिया, उसने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक लिलैक-ह्यूड मैटेलिक लहंगा पहना था, जिसे मैचिंग 'चोली', 'दुपट्टा' और कुछ ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।
मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने लैवेंडर कलर का लहंगा चुना था, जिस पर मैटेलिक थ्रेड वर्क से कढ़ाई की गई थी और स्कैलप बॉर्डर के साथ मैटेलिक सीक्विन भी थे। उन्होंने अपने लुक को 'रानी-हार' से पूरा किया था।
एक और खूबसूरत दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला गुलाबी रंग का लहंगा पहना था और 'जड़ाऊ' चोकर नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
मनीष मल्होत्रा ब्राइड ने पर्पल कलर का हैवी कढ़ाई वाला वेलवेट लहंगा पहना था। उन्होंने इसे मैचिंग चोली-दुपट्टे के साथ पेयर किया था। सफेद चूड़ा और जड़ाऊ ज्वेलरी सेट ने उनके लुक को चार-चांद लगा दिए थे।
दुल्हन ने लैवेंडर कलर का लहंगा चुना, जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और गोल्डन 'जरदोजी' वर्क हुआ था। उन्होंने मैचिंग 'चोली', 'दुपट्टा' और 'कुंदन' ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
दुल्हन ने लिलैक-ह्यूड कलर का सीक्विन वाला गाउन पहना था। इसके चारों ओर गोल्डन फ्लोरल मोटिफ्स का वर्क था। उन्होंने अपने लुक को डैंगलिंग इयररिंग्स, ग्लैम मेकअप और ओपन हेयरडू के साथ पूरा किया था।
इस दुल्हन ने इंगेजमेंट पार्टी में मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से क्रीम बेरी-कलर का लहंगा पहना था। उनके आउटफिट में गोल्डन सीक्विन लगे थे। उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
इस दुल्हन ने लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था, जिसमें सीक्विन और गोल्डन थ्रेड वर्क हुआ था। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड चोकर नेकलेस, 'झुमके' और 'चूड़ा' से पूरा किया था।
मनीष मल्होत्रा की ब्राइड ने अपने स्वारोवस्की क्रिस्टल से जड़े लिलैक-ह्यूड कलर के लहंगे को फूलों की कढ़ाई वाली चोली से सजाया था। उन्होंने डायमंड ज्वेलरी से अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाया था।