22 February, 2023

सब्यसाची की इन 20 दुल्हनों ने पहनी साड़ी


यहां हम आपको उन दुल्हनों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी पहनी थी।

By Shivakant Shukla

INSTAGRAM

ऑर्गेंजा ट्यूल साड़ी


सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपने सगाई समारोह के लिए एक फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेंजा ट्यूल साड़ी का चयन किया था। स्टेटमेंट डायमंड ज्वेलरी की उनकी क्लासिक चॉइस ने उनके लुक को पूरा किया था।

INSTAGRAM

प्योर सिल्क हैंड प्रिंटेड साड़ी


अपने प्री-वेडिंग उत्सव के लिए दुल्हन ने व्हाइट कलर में शुद्ध रेशम की हाथ से पेंट की हुई साड़ी का चुनाव किया। एक शानदार मोतियों के हार ने उनके लुक को कई गुना बढ़ा दिया था।

INSTAGRAM

शिमरी सिल्वर सीक्विन्ड साड़ी


अपनी शादी के लिए इस सब्यसाची दुल्हन ने शिमरी सिल्वर सीक्विन वाली साड़ी पहनी थी। 'कुंदन' ज्वेलरी, फ्लोरल हेयरडू और शिफॉन का घूंघट उनके लुक को पूरा कर रहा था।

INSTAGRAM

रॉ बनारसी सिल्क साड़ी


इस सब्यसाची दुल्हन ने कोई समझौता नहीं किया और अपने शादी के रिसेप्शन के लिए एक शानदार पिंक कलर की 'बनारसी' साड़ी चुनी थी। उन्होंने इसे डार्क पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

जरदोजी वर्क वाली सिल्क साड़ी


अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए इस सब्यसाची दुल्हन जरदोजी वर्क वाली शुद्ध-रेशम की साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे अनकट-डायमंड और 'कुंदन' ज्वेलरी से एक्सेसराइज किया था।

INSTAGRAM

एम्बेलिश्ड एंड जरी वर्क वाली साड़ी


इस सब्यसाची दुल्हन ने अपनी दक्षिण भारतीय परंपरा को बनाए रखा और एक 'कांजीवरम' रेशम साड़ी को स्टाइल किया था। उनके भव्य 'जरी' वर्क और हाथ से बुने हुए एम्बेलिश्ड आउट​फिट ने सभी का ध्यान खींचा था।

INSTAGRAM

गोल्ड क्रस्टेड बॉर्डर साड़ी


एक और सब्यसाची दुल्हन ने एक हैवी गोल्डन कलगी वाली बॉर्डर से सजी एक क्रिमसन कलर की रेशमी साड़ी चुनी थी। उनके कस्टम डिज़ाइन किए गए घूंघट में संस्कृत में 'सदा सौभाग्यवती भव' लिखा था।

INSTAGRAM

आइवरी-ह्यूड शिफॉन साड़ी


सब्यसाची की इस दुल्हन ने लाल रंग को छोड़ भारी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ एक आइवरी कलर की शिफॉन साड़ी पहनी थी। शानदार पर्ल ज्वेलरी ने उनके लुक को और भी बेहतर बना दिया था।

INSTAGRAM

कांजीवरम टेंपल साड़ी


दक्षिण भारतीय सब्यसाची दुल्हन अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति ईमानदार रहीं और उन्होंने रेड-पिंक डुअल टोन वाली 'कांजीवरम' टेंपल साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे टेंपल ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया था।

INSTAGRAM

पीच-ह्यूड एम्ब्रायडर्ड साड़ी


इस सब्यसाची दुल्हन ने अपनी शादी के उत्सव में एक नेचुरल कलर पैलेट का चयन किया था और एक हल्के पीच कलर की साड़ी का विकल्प चुना था। इसमें बॉर्डर सहित सभी जगह नाजुक कढ़ाई की गई है।

INSTAGRAM

एब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड साड़ी


सब्यसाची दुल्हन ने एक एब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड साड़ी का चयन किया था, जिसे एक स्टेटमेंट बेल्ट के साथ जोड़ा गया था। उनके अनोखे ब्राउन कलर के 'चूड़े' पर ध्यान दें, जो उनकी साड़ी से मैच कर रहा था।

INSTAGRAM

क्रिमसन एंड गोल्ड मेखला साड़ी


इस सब्यसाची दुल्हन ने अपनी असली असमिया परंपरा को फ्लॉन्ट किया था और एक क्रिमसन और गोल्डन कलर की 'मेखला' साड़ी पहनी थी। अपनी अपोजिट ड्रैपिंग स्टाइल से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा था।

INSTAGRAM

पैचवर्क कलरफुल सीक्विन्ड साड़ी


अपनी शादी के लिए इस सब्यसाची दुल्हन ने डिटेलिंग सीक्विन के साथ एक पैचवर्क मल्टीकलर की साड़ी पहनी थी। मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी ने उनके लुक को पूरा किया था।

INSTAGRAM

साटन वेल के साथ सिल्क साड़ी


बांग्लादेश की यह सब्यसाची दुल्हन गोल्डन कढ़ाई वाली लाल रंग की 'बनारसी' साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, दुल्हन की रस्ट साटन घूंघट की यूनिक पसंद बेहद खास थी।

INSTAGRAM

क्रीम एंड पर्पल नौवारी साड़ी


इस मराठी दुल्हन ने अपनी परंपरा को ध्यान में रखते हुए सब्यसाची की 'नौवारी' साड़ी में क्रीम और रिच पर्पल के कॉम्बिनेशन को चुना था।

INSTAGRAM

एम्बेलिश्ड ऑर्गेंजा साड़ी


इस सब्यसाची दुल्हन ने एक म्यूट ब्राउन कलर वाली ऑर्गेंजा साड़ी का चयन किया था, जिसमें स्पेशल रूप से मिनट एम्बेलिशमेंट हुई थी। इसके ज़री से बुने हुए बॉर्डर अनमोल हैं।

INSTAGRAM

पेस्टल ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी


इस सब्यसाची दुल्हन ने बेहद आधुनिक लुक चुना था और पेस्टल ग्रीन फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी। अपने स्लीक हेयरडू और मिनिमम ज्वेलरी में वह हर तरह से रॉयल लग रही थीं।

INSTAGRAM

ब्राइट रेड एंड सिल्वर एम्ब्रायडर्ड साड़ी


इस दुल्हन ने सब्यसाची के कलेक्शन से ब्राइट रेड एंड सिल्वर का एक यूनिक कलर कॉम्बिनेशन पहना था। उन्होंने अपने लुक को 'कुंदन' ज्वेलरी से पूरा किया था।

INSTAGRAM

वाइन-ह्यूड वेलवेट साड़ी


सब्यसाची की यह दुल्हन वाइन-कलर वाली मखमली साड़ी में पूरी तरह से रॉयल लग रही थीं। बेज कलर में उनका शानदार घूंघट लेस बॉर्डर के साथ मैच कर रहा था।

INSTAGRAM

क्लासिक रेड एंड गोल्ड बनारसी साड़ी


यह सब्यसाची दुल्हन पारंपरिक बंगाली दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं और रेड एंड गोल्ड 'बनारसी' साड़ी पहनी थी। उनकी गोल्डन ज्वेलरी उन पर काफी जच रही थी।

INSTAGRAM

सब्यसाची की 14 पाकिस्तानी दुल्हनें