सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपने सगाई समारोह के लिए एक फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेंजा ट्यूल साड़ी का चयन किया था। स्टेटमेंट डायमंड ज्वेलरी की उनकी क्लासिक चॉइस ने उनके लुक को पूरा किया था।
अपने प्री-वेडिंग उत्सव के लिए दुल्हन ने व्हाइट कलर में शुद्ध रेशम की हाथ से पेंट की हुई साड़ी का चुनाव किया। एक शानदार मोतियों के हार ने उनके लुक को कई गुना बढ़ा दिया था।
अपनी शादी के लिए इस सब्यसाची दुल्हन ने शिमरी सिल्वर सीक्विन वाली साड़ी पहनी थी। 'कुंदन' ज्वेलरी, फ्लोरल हेयरडू और शिफॉन का घूंघट उनके लुक को पूरा कर रहा था।
इस सब्यसाची दुल्हन ने कोई समझौता नहीं किया और अपने शादी के रिसेप्शन के लिए एक शानदार पिंक कलर की 'बनारसी' साड़ी चुनी थी। उन्होंने इसे डार्क पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए इस सब्यसाची दुल्हन जरदोजी वर्क वाली शुद्ध-रेशम की साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे अनकट-डायमंड और 'कुंदन' ज्वेलरी से एक्सेसराइज किया था।
इस सब्यसाची दुल्हन ने अपनी दक्षिण भारतीय परंपरा को बनाए रखा और एक 'कांजीवरम' रेशम साड़ी को स्टाइल किया था। उनके भव्य 'जरी' वर्क और हाथ से बुने हुए एम्बेलिश्ड आउटफिट ने सभी का ध्यान खींचा था।
एक और सब्यसाची दुल्हन ने एक हैवी गोल्डन कलगी वाली बॉर्डर से सजी एक क्रिमसन कलर की रेशमी साड़ी चुनी थी। उनके कस्टम डिज़ाइन किए गए घूंघट में संस्कृत में 'सदा सौभाग्यवती भव' लिखा था।
सब्यसाची की इस दुल्हन ने लाल रंग को छोड़ भारी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ एक आइवरी कलर की शिफॉन साड़ी पहनी थी। शानदार पर्ल ज्वेलरी ने उनके लुक को और भी बेहतर बना दिया था।
दक्षिण भारतीय सब्यसाची दुल्हन अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति ईमानदार रहीं और उन्होंने रेड-पिंक डुअल टोन वाली 'कांजीवरम' टेंपल साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे टेंपल ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया था।
इस सब्यसाची दुल्हन ने अपनी शादी के उत्सव में एक नेचुरल कलर पैलेट का चयन किया था और एक हल्के पीच कलर की साड़ी का विकल्प चुना था। इसमें बॉर्डर सहित सभी जगह नाजुक कढ़ाई की गई है।
सब्यसाची दुल्हन ने एक एब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड साड़ी का चयन किया था, जिसे एक स्टेटमेंट बेल्ट के साथ जोड़ा गया था। उनके अनोखे ब्राउन कलर के 'चूड़े' पर ध्यान दें, जो उनकी साड़ी से मैच कर रहा था।
इस सब्यसाची दुल्हन ने अपनी असली असमिया परंपरा को फ्लॉन्ट किया था और एक क्रिमसन और गोल्डन कलर की 'मेखला' साड़ी पहनी थी। अपनी अपोजिट ड्रैपिंग स्टाइल से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा था।
अपनी शादी के लिए इस सब्यसाची दुल्हन ने डिटेलिंग सीक्विन के साथ एक पैचवर्क मल्टीकलर की साड़ी पहनी थी। मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी ने उनके लुक को पूरा किया था।
बांग्लादेश की यह सब्यसाची दुल्हन गोल्डन कढ़ाई वाली लाल रंग की 'बनारसी' साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, दुल्हन की रस्ट साटन घूंघट की यूनिक पसंद बेहद खास थी।
इस मराठी दुल्हन ने अपनी परंपरा को ध्यान में रखते हुए सब्यसाची की 'नौवारी' साड़ी में क्रीम और रिच पर्पल के कॉम्बिनेशन को चुना था।
इस सब्यसाची दुल्हन ने एक म्यूट ब्राउन कलर वाली ऑर्गेंजा साड़ी का चयन किया था, जिसमें स्पेशल रूप से मिनट एम्बेलिशमेंट हुई थी। इसके ज़री से बुने हुए बॉर्डर अनमोल हैं।
इस सब्यसाची दुल्हन ने बेहद आधुनिक लुक चुना था और पेस्टल ग्रीन फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी। अपने स्लीक हेयरडू और मिनिमम ज्वेलरी में वह हर तरह से रॉयल लग रही थीं।
इस दुल्हन ने सब्यसाची के कलेक्शन से ब्राइट रेड एंड सिल्वर का एक यूनिक कलर कॉम्बिनेशन पहना था। उन्होंने अपने लुक को 'कुंदन' ज्वेलरी से पूरा किया था।
सब्यसाची की यह दुल्हन वाइन-कलर वाली मखमली साड़ी में पूरी तरह से रॉयल लग रही थीं। बेज कलर में उनका शानदार घूंघट लेस बॉर्डर के साथ मैच कर रहा था।
यह सब्यसाची दुल्हन पारंपरिक बंगाली दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं और रेड एंड गोल्ड 'बनारसी' साड़ी पहनी थी। उनकी गोल्डन ज्वेलरी उन पर काफी जच रही थी।