26 January, 2023

21 खूबसूरत भारतीय इन्फ्लुएंसर दुल्हनें


यहां हम आपको कुछ भारतीय इन्फ्लुएंसर ब्राइड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने डी-डे पर शानदार आउटफिट पहनकर मेजर फैशन गोल्स दिए थे।

By Shivakant Shukla

INSTAGRAM

ऐश्वर्या मोहनराज


फेमस इन्फ्लुएंसर ऐश्वर्या मोहनराज ने क्लोदिंग ब्रांड 'असोपलाव' के कलेक्शन से एक रॉयल मैरून एंड मस्टर्ड ह्यूड लहंगा चुना था। उन्होंने इसके साथ कंट्रास्टिंग 'पोल्की' ज्वेलरी और ओपन हेयरडू कैरी किया था।

INSTAGRAM

दीपा खोसला


दीपा खोसला सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक मैरूनकलर के मखमली लहंगे में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग 'चोली', 'दुपट्टा', चोकोर नेकलेस, 'झुमके' और 'माथा-पट्टी' के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

मालविका गुप्ता


इन्फ्लुएंसर दुल्हन मालविका गुप्ता ने 'मारवाड़ कॉउचर' से एक मैरून और मस्टर्ड येलो कलर का लहंगा चुना था। उन्होंने इसे एक कढ़ाई वाली 'चोली', 'दुपट्टा' और कुछ खूबसूरत गहनों के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

प्रिया बेनीवाल


प्रिया बेनीवाल ने 'पायल कील' के कलेक्शन से गोटा-पट्टी वर्क वाले लाल शादी के जोड़े में एक शाही राजकुमारी की तरह लग रही थीं। स्टेटमेंट ज्वेलरी के कुछ पीस ने उनके लुक को पूरा किया था।

INSTAGRAM

श्रेया कालरा


श्रेया कालरा ने पायल सिंघल के कलेक्शन से लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें फूलों की कढ़ाई हुई थी। उन्होंने इसे एक ऑफ-शोल्डर 'चोली', एक चोकोर नेकलेस, एक 'माथा-पट्टी' और झुमके के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

श्लोका


पॉपुलर ब्लॉगर श्लोका ने अपनी शादी के दिन मनीष मल्होत्रा का हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। उन्होंने इसे मैचिंग 'चोली', 'दुपट्टा' और ग्रीन एमराल्ड स्टोन्स से जड़े डायमंड ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

मेघना पाहवा


इन्फ्लुएंसर दुल्हन मेघना पाहवा ने डाबिरी कॉउचर से हैवी एम्बेलिश्ड गोल्डन ह्यूड कलर का लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लुक को कुछ एलिगेंट ज्वेलरी और डेवी मेकअप के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

सिमरन भाटिया


फैशन इन्फ्लुएंसर सिमरन भाटिया ने 'पायल कील' के कलेक्शन से येलो कलर का लहंगा पहना था, जिसमें जटिल थ्रेड वर्क किया गया था। उन्होंने इसे लाल रंग के ब्लाउज, डबल 'दुपट्टे' और चोकोर नेकलेस के साथ जोड़ा था।

INSTAGRAM

हन्ना एस खान


इन्फ्लुएंसर दुल्हन हन्ना एस खान ने अपने 'निकाह' समारोह के लिए सिल्वर कलर का एक हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी और सिल्वर 'कलीरों' से सजाया था।

INSTAGRAM

सबा इब्राहिम


यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने अपने 'निकाह' में एक मैचिंग स्कर्ट के साथ आइवरी कलर का 'अनारकली कुर्ता' पहना था। उन्होंने इसे एक हैवी कढ़ाई वाले 'दुपट्टे' और 'कुंदन' ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

शेरेज़ेड श्रॉफ


फैशन व्लॉगर शेरेज़ेड श्रॉफ ने अपनी पारसी शादी के लिए डिजाइनर गौरव गुप्ता का एक व्हाइट पर्ल एंड लेस कैस्केडिंग लहंगा पहना था। उन्होंने इसे ऑफ-शोल्डर ड्रेप्ड ब्लाउज़ और लटकते झुमके के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

कृतिका खुराना


फैशन इन्फ्लुएंसर दुल्हन कृतिका खुराना ने सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से ग्रीन कलर का लहंगा चुना था। एक लाल 'चोली', 'दुपट्टा' और कुछ स्टेटमेंट ज्वेलरी ने उनके लुक को पूरा किया था।

INSTAGRAM

साची भसीन


इस इन्फ्लुएंसर दुल्हन ने पारंपरिक लाल रंग का लहंगा पहना, जिसमें सफेद मोतियों की कढ़ाई और 'जरी' का काम हुआ था। उन्होंने चोकर नेकलेस, 'नथ', 'झुमका' और 'मांग-टीका' से अपने लुक को और निखारा था।

INSTAGRAM

सायमा उर्फ 'शर्मी स्टाइल्स'


ब्यूटी व्लॉगर सायमा उर्फ 'शर्मी स्टाइल्स' ने अपने वलीमा में कुर्ता, स्कर्ट और दुपट्टा के साथ हैवी एम्बेलिश्ड पेस्टल 'शरारा' सेट पहना था। उन्होंने अपने लुक को एलिगेंट ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

जूही गोदांबे


पॉपुलर ब्लॉगर जूही गोदांबे ओनियन-पिंक कलर के सब्यसाची लहंगे में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने ब्राइडल चोकर सेट, 'रानी हार', 'बोरला माथा पट्टी' और मैचिंग इयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

INSTAGRAM

सोनम बबानी


इन्फ्लुएंसर ब्राइड सोनम बबानी ने अपने डी-डे के लिए अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से एक सफ़ेद लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को शीयर ग्लव्स, डायमंड ज्वेलरी और ग्लैम मेकअप के साथ पेयर किया था।

INSTAGRAM

सिमर वालिया


फैशन इन्फ्लुएंसर सिमर वालिया ने सब्यसाची मुखर्जी ब्राइडल कॉट्योर से एक शानदार लाल रंग का लहंगा चुना था। उन्होंने डायमंड ज्वेलरी, कस्टमाइज्ड 'कलीरा' और डेवी मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

INSTAGRAM

भव्या राठी


ब्यूटी इन्फ्लुएंसर भव्या राठी 'लाल शादी का जोड़ा' में सब्यसाची दुल्हन बनी थीं। पर्ल ज्वेलरी के कुछ पीसेस, 'चूड़ा' और कम से कम मेकअप ने उनके ब्राइडल लुक को और निखारा गया था।

INSTAGRAM

शिवानी बाफना


यूट्यूबर ब्राइड शिवानी बाफना ने मनीष मल्होत्रा का स्वारोवस्की क्रिस्टल और 'जरी' वर्क वाले ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने इसे पेप्लम-कट 'चोली', 'दुपट्टा' और डायमंड ज्वेलरी के साथ पेयर किया था

INSTAGRAM

निक्की मेहरा


यह इन्फ्लुएंसर ब्राइड रिम्पल और हरप्रीत के एक पेस्टल पिंक लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें बर्ड मोटिफ्स और फ्लोरल की कढ़ाई हुई थी। उन्होंने इसे स्कैलप-हेम ब्लाउज़ और शीयर दुपट्टे के साथ जोड़ा था।

INSTAGRAM

दीक्षा सिंघी


फैशन ब्लॉगर दीक्षा सिंघी अपनी शादी में मैरून कलर के सीक्विन वाले लहंगे और चोली में किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं। 'कुंदन' ज्वेलरी, स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

INSTAGRAM

इन Plus Size दुल्हनों ने पहने डिजाइनर आउटफिट