यूनिक चूड़ा पहनने की चाहत रखने वाली दुल्हनों के लिए यह चूड़ा भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसमें कौड़ियों का इस्तेमाल किया गया है।
चूड़ा में ग्लैम टच जोड़ने के लिए लाल रंग के चूड़े में डायमंड कड़ा जोड़ा जा सकता है, जो इसे और क्लासिक बना देगा।
चूड़े के सिंपल कंगन को हटाकर यदि उसमें गोल्डन स्टोन स्टड कंगन जोड़े जाएं, तो इससे चूड़ा काफी यूनिक लुक देगा। आप 'मीनाकारी' वर्क वाले बैंगल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
रेगुलर चूड़ा को कुछ हटके दिखाने के लिए आप इस दुल्हन की तरह कुछ मीनाकारी वाले व्हाइट बैंगल्स जोड़ सकती हैं, जो आपको काफी अच्छा लुक देगा।
क्रिस्टल और बीड वर्क वाला यह चूड़ा भी दुल्हनों के लिए बेस्ट पिक हो सकता है, जो उनके ब्राइडल लुक में ग्लैम एड कर देगा।
क्लासिक रेड एंड गोल्ड चूड़ा को भी आप और अट्रैक्टिव बना सकती हैं, यदि इसमें कुंदन के कड़े जोड़ दिए जाएं, तो यह चुटकियों में सिंपल से एलिगेंट चूड़ा बन जाएगा।
कुंदन वाले कड़े आपके चूड़ा की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आप अपनी ड्रेस से मैच करती हुई प्लेन चूड़ियों के साथ कुंदन स्टड कड़े जोड़कर उसे यूनिक बना सकती हैं।
वैसे तो दुल्हन सफेद चूड़ा कम ही पहनती हैं, लेकिन अगर आप पेस्टल जैसे रंग की ड्रेस पहन रही हैं, तो उसमें यूनिक टच एड करने के लिए सफेद कलरफुल बैंगल के साथ व्हाइट चूड़ा पहन सकती हैं।
कुछ सॉफ्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इस दुल्हन की तरह पीच कलर का क्लासी चूड़ा पहन सकती हैं, जो वाकई बेहद खूबसूरत है।
कुछ हैवी कड़ों के साथ हॉट पिंक चूड़ा भी ट्राई किया जा सकता है, जो दुल्हनों के लिए एक परफेक्ट पिक हो सकता है।
ट्रेडिशनल लाल चूड़ा को अलग लुक देने के लिए लाल चूड़ियों के साथ स्टोन स्टड हैवी कड़े पहने जा सकते हैं, जो बेहद खूबसूरत लगते हैं।
आजकल झुमका कड़े फैशन में हैं, जो आपके सिंपल चूड़ा को भी अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। इसके लिए आप बीडेड वर्क वाले झुमका कड़े को चुन सकती हैं।
ट्रेडिशनल रेड और मरून चूड़ा के अलावा आप लाइट कलर पहनना चाहती हैं, तो बेबी पिंक कलर का चूड़ा ट्राई कर सकती हैं, जिसके साथ कुंदन वर्क वाले कड़े पेयर अप किए जा सकते हैं।
अपने ब्राइडल लुक को रॉयल बनाने के लिए आप चूड़ा में भी शाही टच जोड़ सकती हैं। इसके लिए आप इस दुल्हन की तरह सिंपल लाल चूड़ियों के साथ स्टोन स्टडेड और गोल्डन वर्क वाले कड़े कैरी कर सकती हैं।
दुल्हनों के लिए रानी पिंक रंग भी पसंदीदा कलर होता है। हालांकि, इसमें थोड़ी यूनिकनेस जोड़ने के लिए आप रानी पिंक प्लेन चूड़ियों के साथ बीडेड वर्क और कुंदन वर्क वाले कड़े पेयर कर सकती हैं।
आजकल नाम वाले कड़े काफी ट्रेंड में हैं। हालांकि, नाम की जगह आप शुभ विवाह वाला चूड़ा पिक कर सकती हैं।
इस दुल्हन का चूड़ा ब्राइड्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसके हर एक व्हाइट कंगन में अनकटेड डायमंड लगे हैं, जो आपके पूरे ब्राइडल लुक की शोभा बढ़ा देंगे।
बीड एंड स्टोन वर्क वाला यह व्हाइट एंड गोल्ड चूड़ा सेकेंडों में एक दुल्हन के ओवरऑल लुक को यूनिक बना सकता है।
अपने ब्राइडल लुक और चूड़ा को अनोखा और खूबसूरत बनाने के लिए इस दुल्हन ने चूड़ा के साथ ब्रेसलेट इस्तेमाल किए हैं, जो काफी खूबसूरत लग रहे हैं। आप भी इससे आइडिया ले सकती हैं।
वैसे, तो चूड़ा रेड एंड व्हाइट ही होता है, लेकिन इसे खास और खूबसूरत बनाने के लिए आप लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन कड़े एड कर सकती हैं, जिस पर हर किसी की नजरें ठहर जाएंगी।
अगर आप एक शाही दुल्हन का लुक चाहती हैं, तो इसके लिए राजपूताना चूड़ा चुन सकती हैं, जिसमें पोल्की और कुंदन वर्क वाले कड़े फुल रॉयल वाइब एड करने का काम करते हैं।