10 November, 2021

कपिल शर्मा की 5 सबसे महंगी चीजों की तस्वीरें


य​हां हम आपको पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा की पांच सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने और उसकी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

By Shivakant Shukla


कपिल शर्मा को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने साल 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज’ से अपना करियर शुरू किया था। इस शो के बाद कपिल ने खुद का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' लॉन्च किया था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम


मौजूदा समय में वह अपने कॉमेडी शो 'द ​कपिल शर्मा शो' के जरिए हर दिल की धड़कन बन चुके हैं। यही नहीं, कपिल कमाई के मामले में भी बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को टक्कर देते हैं।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम


कप‍िल शर्मा साल 2018 में अपनी कॉलेज फ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी की थी। 10 दिसंबर 2019 को कपिल बेटी अनायरा के पिता बने थे। वहीं, फरवरी 2021 में कपिल और गिन्नी एक बेबी बॉय के पैरेंट्स बने।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

1. रेंज रोवर इवोक SD4


कपिल शर्मा ने 2013 में एक रेड रेंज रोवर इवोक एसडी कार खरीदी थी। इसकी कीमत 50 लाख से 65 लाख रुपये के बीच है। यह कार अब बंद हो चुकी है। यह 2179 सीसी की है और डीजल से चलती है।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

2. मर्सिडीज बेंज S350 CDI और वोल्वो XC कार


कपिल के पास एक मर्सिडीज बेंज S350 CDI भी है, जिसकी कीमत 1.19 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कपिल के पास वोल्वो XC कार भी है। इस कार की कीमत 90 लाख से 1.3 करोड़ रुपये है।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

3. पंजाब में एक फार्महाउस


'डीएनए' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा पंजाब के एक लग्जरी फार्महाउस के मालिक हैं, जो चारों तरफ हरी-भरी भूमि से घिरा हुआ है। इसमे एक स्विमिंग पूल भी है। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए है।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम


फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम


फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

4. कपिल शर्मा का मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट


'डीएनए' रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा का मुंबई में भी एक आलीशान अपार्टमेंट है। इस फ्लैट की कीमत 15 करोड़ रुपए है।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम


फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

5. वैनिटी वैन


कपिल शर्मा के पास खुद की वैनिटी वैन है, जिसकी कीमत 5.5 करोड़ रुपये है। कपिल की वैनिटी वैन बॉलीवुड की सबसे महंगी वैनिटी वैन्स में से एक है। उनकी ये वैनिटी वैन सभी सुविधाओं से युक्त है।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम


कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की कुल संपत्ति 145 से 170 करोड़ के बीच है। उनकी एक साल की कमाई करीब 50 करोड़ रुपए के आसपास है। कपिल शर्मा टीवी पर एक एपिसोड के लिए 60 से 80 लाख चार्ज करते हैं।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम


फिलहाल, हो चाहे जो कपिल शर्मा ने अपने दम पर ये सारी संपत्तियां बनाई हैं। तो आपको कॉमेडियन की इन महंगी चीजें के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट में अपनी राय दें।

महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस की तस्वीरें