सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने ‘नागिन’, ‘देवों के देव.. महादेव’ और ‘गोल्ड’ जैसी फिल्म और सीरियल्स में काम किया है।
मौनी ने हमेशा अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखा है, लेकिन 27 जनवरी 2022 को आखिरकार उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी करके अपने रिश्ते को हमेशा के लिए आधिकारिक कर दिया।
मौनी रॉय भले ही अब हमेशा के लिए सूरज नांबियार की हो गई हैं, लेकिन एक वक्त था, जब उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया था। आइए आपको उनके कथित एक्स बॉयफ्रेंड्स के बारे में बताते हैं।
सीरियल ‘देवों के देव.. महादेव’ में सती और महादेव का किरदार निभा चुकी मौनी रॉय और अभिनेता मोहित रैना का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा गया था। हालांकि, कपल ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया था।
मौनी रॉय और ‘उतरन’ फेम गौरव चोपड़ा के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों करीब 2 सालों तक रिश्ते में रहे थे और शादी भी करने वाले थे, लेकिन साल 2017 में उनका ब्रेकअप हो गया था।
मौनी रॉय का नाम फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ भी जोड़ा जा चुका है। मौनी और अयान को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता था। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था।
पुलकित सम्राट और मौनी रॉय ने ‘क्योंकि.. सास भी कभी बहू थी’ में एक-दूसरे के साथ काम किया था और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी।
मौनी और दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार का रिश्ता साल 2019 से ही सुर्खियों में था। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। लेकिन अब एक्ट्रेस सूरज संग अपनी लाइफ की नई शुरुआत कर चुकी हैं।