मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दिसंबर में उनके घर एक बेटा हुआ, जिसका नाम इन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।
पिछले साल 10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी का पहला जन्मदिन मनाया गया, जो किसी बड़े उत्सव से कम नहीं था। इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार साथ नजर आया, इस दौरान सभी महंगे ब्रांड के कपड़ों में नजर आए थे।
श्लोका मेहता अपने शानदार फैशन सेंस से चर्चा में बनी रहती हैं। अपने बेटे के पहले बर्थडे पर उन्होंने फ्लोरल पैटर्न में मल्टी-कलर्ड पैचवर्क्स से बनी मिनी स्कर्ट पहनी थी।
टेंपो पैच मिनी स्कर्ट 'Zimmermann' ब्रांड की थी और इसकी कीमत 94,195 रुपये है। अपने लुक को उन्होंने डायमंड इयररिंग्स, बटरफ्लाई हील्स, एक ब्रैड-पोनी टेल हेयरडू के साथ पूरा किया था।
श्लोका मेहता ने अपने बेटे पृथ्वी के पहले जन्मदिन की पार्टी में एक और लुक अपनाया था, जिसके लिए उन्होंने बॉटनिकल कट-आउट जंपसूट चुना था। उनके जंपसूट में फूलों की कढ़ाई के साथ-साथ बॉबी प्रिंट भी थे।
जंपसूट 'ऑस्कर डे ला रेंटा' ब्रांड का था और इसकी कीमत 94,619 रुपये है। श्लोका ने अपने लुक को स्टड इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया था।
श्लोका मेहता को बेटे पृथ्वी की बर्थडे पार्टी में एक और ड्रेस में देखा गया था। उन्होंने एक चेक टियर मिडी ड्रेस पहनी थी, जिसमें एक चौकोर नेकलाइन और उभरी हुई स्लीव थी।
खूबसूरत चेकर्ड ड्रेस 'फेथफुल द ब्रांड' ब्रांड की थी और इसकी कीमत 23,935 रुपये है।
नीता अंबानी अपने पोते पृथ्वी के पहले बर्थडे पर नीता ने एक पोस्टकार्ड लैंटर्न ब्लाउज़ पहना था, जिसे उन्होंने सफेद प्लाजो के साथ पेयर किया था।
नारंगी रंग का ये टॉप शिफॉन कपड़े से बना था। नीता का ब्लाउज 'जिम्मरमैन ब्रांड' का था और इसकी कीमत 51,558 रुपये है।
नीता अंबानी को अपने पोते के बर्थडे पर एक और आउटफिट में देखा गया था। उन्होंने बबल हेम कॉटन पोपलिन ड्रेस पहनी थी, जिसपर मल्टीकलर के फूल दिखाई दे रहे थे।
स्लीवलेस ड्रेस 'ऑस्कर डे ला रेंटा' ब्रांड की थी और इसकी कीमत 50,491 रुपये है। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और डायमंड एक्सेसरीज के साथ पूरा किया था, जिसमें वह बेहद शानदार लग रही थीं।
पृथ्वी के पिता आकाश अंबानी ने 'मिसोनी ब्रांड' की एक धारीदार सूती टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें वह बहुत सिंपल लग रहे थे। बहुरंगी धारीदार टी-शर्ट पर ब्रांड का लोगो भी था। इस टी-शर्ट की कीमत 17,559 रुपए है।
ईशा अंबानी ने अपने भतीजे पृथ्वी के पहले जन्मदिन की पार्टी में एक आरामदायक नीले रंग की ड्रेस पहनी थी। इस आउटफिट में पफ स्लीव्स और लेयर्ड बॉटम था। इस ड्रेस में ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
बर्थडे बॉय पृथ्वी अंबानी ने नेवी ब्लू कलर की हसी पहनी थी। ये 'डोल्से और गब्बाना' ब्रांड से थी। इसमें नॉटिकल डिज़ाइन और सफेद रिब्ड ट्रिम्स के साथ माजोलिका प्रिंट थे। इसकी कीमत 22,312 रुपए है।