साल 2007 में धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात कोलकाता के ताज होटल में हुई थी, इसी होटल में टीम इंडिया रुकी हुई थी और साक्षी यहां एक होटल मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थीं।
मार्च 2008 में एमएस धोनी और साक्षी ने डेटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि, उन्होंने इसे अपनी शादी तक पूरी तरह से सीक्रेट रखा था।
इस फेमस कपल ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। शादी में साक्षी ने लाल और हरे रंग का सब्यसाची लहंगा चुना था और साथ में वह परफेक्ट लग रहे थे।
शादी के बाद कई बार साक्षी को मैदान में अपने पति का हौसला अफजाई करते हुए देखा गया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
6 फरवरी 2015 को जब धोनी ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप मैच खेल रहे थे, उसी दौरान उनकी पत्नी साक्षी ने अपनी बेटी जीवा को जन्म दिया था। मैच के चलते धोनी अपनी लाडली से बाद में मिल पाए थे।
4 जनवरी 2017 को MS धोनी के वन डे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के कप्तान पद से इस्तीफा देने के बाद साक्षी ने लिखा था, 'धोनी, आपको चढ़ाई करने से रोकने के लिए पहाड़ पर्याप्त ऊंचे नहीं हैं, आप पर गर्व है।'
दिसंबर 2018 में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें माही अपनी लविंग वाइफ को सैंडल पहनाते दिखाई दे रहे थे, इससे समझा जा सकता है कि, धोनी अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं।
IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद एमएस धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने नेशनल टीवी पर माही को गले लगा लिया था। यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी और यह फैमिली गोल देने के लिए पर्याप्त है।
साक्षी ने अपने पति के लिए टैटू गुदवाया है। इस फोटो में हम देख सकते हैं कि, उनके बाएं कान के ठीक नीचे देवनागरी भाषा में 'माही' (धोनी का उपनाम) लिखा हुआ है।
4 जुलाई 2021 को अपनी 11वीं मैरिज एनिवर्सरी पर साक्षी ने नीले और सफेद रंग में बिल्कुल नई विंटेज कार की एक झलक साझा की थी और लिखा था, "एनिवर्सरी के उपहार के लिए धन्यवाद।"
एक इंटरव्यू में धोनी ने कहा था, 'मुझे अपने देश से प्रेम है। मैंने अपनी पत्नी साक्षी को बताया है कि, देश और माता-पिता के बाद मेरे जीवन में तुम्हारा तीसरा स्थान है।" हालांकि, दोनों में अटूट प्यार है।
साक्षी ने एक बार एमएस के साथ अपने सबसे प्यारे पल का खुलासा किया था। उन्होंने पति को लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में मानद रैंक और विश्व कप 2011 में जीत के बाद 'पद्म भूषण' सम्मान मिलने को खास पल बताया था।