आमिर खान और किरण राव की शादी 2005 में हुई थी। 2009 में किरण राव प्रेग्नेंट हुई थीं। हालांकि, किसी कारण किरण का मिसकैरेज हो गया था। बाद में दोनों सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद के पैरेंट्स बने थे।
काजोल और अजय देवगन की 1999 में पारंपरिक मराठी तरीके से शादी हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं न्यासा और युग। हालांकि, कम लोगों को पता है कि, न्यासा के जन्म से पहले 2001 में काजोल का मिसकैरेज हो गया था।
शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा ने 2012 में बेटे वियान को जन्म दिया था और 2020 में वह बेटी समीशा की सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। वियान से पहले उनका मिसकैरेज हो चुका है।
सायरा बानो ने 1966 में दिलीप कुमार से शादी की थी। 1972 में सायरा प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन प्रेग्नेंसी के 8 महीने में सायरा का मिसकैरेज हो गया था। उसके बाद सायरा कभी कंसीव नहीं कर पाई थीं।
डिम्पी और राहुल महाजन ने 2011 में नेशनल टेलीविजन पर शादी की थी। शादी के तुरंत बाद ही डिम्पी प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था।
शाहरुख और गौरी इंडस्ट्री के तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हैं, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि, उनके बड़े बेटे आर्यन से पहले 1997 में गौरी का मिसकैरेज हुआ था।
टीवी कपल करण पटेल और अंकिता भार्गव ने 3 मई 2015 को शादी की थी। इसके बाद वे नवंबर 2018 में पैरेंट्स बनने वाले थे, लेकिन प्रेग्नेंसी के पांचवे महीने में ही अंकिता का मिसकैरेज हो गया था।
रश्मि देसाई और नंदिश ने 2012 में शादी कर ली थी। यह कपल 2016 में अलग हो गया था। रश्मि शादी के कुछ महीनों बाद ही प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था।