बिंदिया गोस्वामी ने डायरेक्टर जेपी दत्ता से भागकर शादी की थी। पहले पति विनोद मेहरा के निधन के बाद उन्होंने जेपी संग शादी का फैसला किया, लेकिन बिंदिया की फैमिली इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थी।
कोलकाता के एक थिएटर में शशि कपूर को जेनिफर कैंडल नाम की एक विदेशी कलाकार से प्यार हो गया था। शशि के भारतीय होने के चलते जेनफिर के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। बाद में दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।
शम्मी कपूर और गीता बाली का प्यार 1955 में फिल्म 'रंगीन रातें' के सेट पर शुरू हुआ था। दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन शम्मी को डर था कि, परिवार राजी नहीं होगा। इसलिए दोनों ने भागकर शादी की थी।
भाग्यश्री ने 21 साल की उम्र में अपने बचपन के प्यार हिमालय से शादी की थी। भाग्यश्री एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं, इसलिए उनकी फैमिली को ये शादी मंजूर नहीं थी। इसलिए दोनों ने भागकर शादी रचा ली थी।
टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपनी ‘रामायण’ की को-स्टार देबिना बनर्जी से गुपचुप शादी कर ली थी, जिसकी जानकारी उनकी फैमिली को भी नहीं थी। बाद में उन्होंने सभी को इसकी जानकारी दी थी।
शक्ति कपूर ने 1982 में शिवांगी कोल्हापुरे के साथ भागकर शादी की थी। शिवांगी के घरवालों को यह शादी पसंद नहीं थी। इसी वजह से उनको भागकर शादी करनी पड़ी थी।
पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रदीप शर्मा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी। दोनों ने अपने-अपने परिवार के खिलाफ जाकर भागकर शादी रचाई थी।
आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से भागकर शादी रचाई थी। रीना, आमिर की पड़ोसी थीं और अलग-अलग मजहब के कारण उनके परिवार उनकी शादी के खिलाफ थे। हालांकि, अब वे अलग हो चुके हैं।
सुधा चंद्रन ने साल 1994 में रवि दांग से शादी की थी। हालांकि, जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया, तो उनके परिवार वाले इसके खिलाफ थे। तब उन्होंने सबके खिलाफ जाकर घर से भागकर शादी रचाई थी।