सायरा बानो को 12 साल की उम्र से दिलीप कुमार पर बहुत बड़ा क्रश था। जब दिलीप कुमार ने उन्हें प्रपोज़ किया था, तो सायरा मना ही नहीं कर पाईं।
11 अक्टूबर 1966 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के समय दिलीप जी 44 साल के थे, वहीं सायरा महज़ 22 साल की थीं।
मुमताज एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी खूबसूरती किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। यही वजह है कि, बिजनेस टाइकून मयूर माधवानी का भी उन पर दिल आ गया था।
हालांकि, ये मयूर माधवानी का भाग्य ही था, जिन्हें उस समय के सबसे बड़े स्टार से शादी करने का मौका मिला था। मयूर और मुमताज की शादी 29 मई 1974 को हुई थी।
शोभा कपूर का बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र से शादी करने का सपना था। उन दिनों वो ब्रिटिश एयरवेज़ में एयर होस्टेस थीं। वहीं, जितेंद्र उन दिनों स्ट्रगलिंग एक्टर थे।
बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं और 1972 तक शोभा और जितेंद्र एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में रहे। आखिरकार, साल 1974 को दोनों की शादी हो गयी।
इस कपल ने साल 1973 में शादी रचाई थी। उस समय डिंपल सिर्फ 16 साल की थीं और राजेश खन्ना उनसे 15 साल बड़े थे। डिंपल राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं।
जब राजेश खन्ना ने उन्हें ख़ुद आगे आकर प्रपोज़ किया तो ये उनके लिए किसी सपने से कम न था। हालांकि, शादी के 9 साल बाद दोनों बिना तलाक लिए अलग हो गए थे।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फैन्स की लिस्ट में भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा का भी नाम शामिल है। इनकी पहली मुलाकात लंदन में हुई थी।
उस समय शिल्पा परफ्यूम ब्रांड ‘एस-2’ का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। फिर दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साल 2009 में शादी कर ली।
बिज़नेसमैन भरत तख्तानी उस समय से ईशा देओल के फैन थे, जब वो महज़ 13 साल के थे। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन बड़े होते-होते उनमें बात होना बंद हो थी।
बाद में दोनों की फिर मुलाकात हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद भरत और ईशा हमेशा के लिए एक हो गए थे।
प्रियंका अल्वा ने विवेक को उस समय सहारा दिया, जिस समय ऐश्वर्या राय बच्चन से उनका ब्रेकअप हुआ था। वैसे तो इनके मता-पिता ने इन दोनों को मिलवाया था।
लेकिन दोनों एक-दूसरे से मिलते ही प्यार करने लग गये। फैमिली फ्रेंड होने के बावजूद प्रियंका, विवेक को बहुत पहले से पसंद करती थीं और अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।