‘श्रीलंकन ब्यूटी’ जैकलीन फर्नांडिस एक्ट्रेस होने के अलावा दो रेस्तरां की भी मालकिन हैं। साल 2017 में एक्ट्रेस ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ‘काम सूत्र’ नाम से अपना पहला रेस्तरां खोला था।
इसके बाद, साल 2018 में, जैकलीन ने अपनी दोस्त मिशाली संघानी और स्टार आर्किटेक्ट आशीष शाह के साथ मुंबई में ‘पाली थाली’ नाम से एक एक थाई रेस्तरां खोला था। हालांकि, बाद में इसे बंद कर दिया गया था।
शिल्पा शेट्टी मुंबई में रेस्तरां ‘बास्टियन’ सीरीज की सह-मालकिन हैं। एक्ट्रेस ने साल 2019 में ‘बास्टियन’ में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी थी। ये वर्तमान समय में सेलेब्स का फेवरेट रेस्तरां बन गया है।
जूही चावला और उनके पति व बिजनेसमैन जय मेहता के पास ‘रुए डू लिबान’ नाम का एक शानदार रेस्तरां है। उनके रेस्तरां का इंटीरियर Art Deco से इंस्पायर्ड है, जो दिखने में काफी शानदार है।
अभिनेता चंकी पांडे ‘द एल्बो रूम’ नाम के एक इतालवी बार के मालिक हैं। हर मंगलवार की रात इस बार में लाइव म्यूजिक और BBQ ऑफर किया जाता है। हैंग-आउट के लिए सेलेब्स का ये फेवरेट प्लेस है।
‘गोंडोला’ रेस्तरां की शुरुआत एक्ट्रेस पेरिज़ाद ज़ोराबियन के पिता खोरम ज़ोराबियन ने साल 1975 में की थी। एक्ट्रेस ने इसे अच्छे से पुनर्निर्मित कराया है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी एक रेस्तरां की मालकिन बन गई हैं। 16 मार्च 2021 को प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्तरां खोला था, जिसका नाम ‘सोना’ है।
बॉलीवुड के फिटनेस फ्रीक सुनील शेट्टी ने अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ रेस्तरां में भी अपना पैसा इनवेस्ट किया है। उन्होंने साल 2000 में ‘H2O- द लिक्विड लाउंज’ नाम से अपना क्लब और रेस्तरां खोला था।
धर्मेंद्र ने साल 2015 में अपने और अपनी फिल्मों से प्रेरित होकर एक थीम रेस्तरां लॉन्च किया था। इसे उमंग तिवारी और मिकी मेहता के को-ओनरशिप में बनाया गया। धर्मेंद्र के इस ढाबे का नाम ‘गरम धरम ढाबा’ है।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के पास भी अपना रेस्तरां है। उन्होंने अगस्त 2009 में ‘एलएपी’ (LAP) नाम का एक लक्जरी नाइट क्लब लॉन्च किया था, जो ‘होटल सम्राट’ का हिस्सा है।
दिग्गज सिंगर आशा भोंसले भी एक गायिका होने के साथ-साथ एक शानदार रेस्तरां की मालकिन हैं। उन्होंने साल 2002 में यूएई के दुबई में आशा (Asha’s) के नाम से अपना रेस्तरां लॉन्च किया था।