मौनी रॉय इस फोटो में गोल्डन एंब्रॉयडरी वाले फुल स्लीव्स चोली और दुपट्टे के साथ लाल रंग के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही हैं। मांग टीका, इयररिंग्स के साथ उनके ब्लश चेहरे पर ब्राइडल निखार साफ दिख रहा है।
मौनी रॉय ने एक बार सिल्वर कलर की डीटेलिंग के साथ एक लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग चोली और नेट दुपट्टे के साथ टीम-अप किया था। सिर्फ मांग टीका से उन्होंने अपने लुक को निखारा था।
इस ऑरेंज बंधनी लहंगे में मौनी एक रॉयल राजस्थानी दुल्हन की तरह लग रही हैं। उन्होंने राजस्थानी मांग टीका, चोकर सेट, मैचिंग इयररिंग्स और गोल्डन कड़े व चूड़ियां पहनी थीं। इसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं।
मौनी रॉय लाल रंग की इस ड्रेस में शरमाती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने माथा पट्टी, झुमकों और स्टेटमेंट नेकलेस के साथ अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाया था।
इस मैरून कलर के लहंगे में मौनी की खूबसूरती देखने लायक है। उनके लहंगे पर डार्क मैरून धागों से कढ़ाई की गई थी। उन्होंने एक गोल्ड चोकर और कड़ों से अपना लुक पूरा किया था।
चॉकलेटी कलर के इस लहंगे में मौनी रॉय सिंपल और एलिगेंट ब्राइड लुक के गोल्स देती नजर आ रही हैं। उनके लहंगा-चोली पर जरी वर्क किया गया था। एक्ट्रेस ने इयररिंग्स और बिंदी से अपने लुक में चार-चांद लगाए थे।
सिर्फ पारंपरिक भारतीय दुल्हन में ही नहीं, बल्कि मौनी रॉय इस व्हाइट वेडिंग लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का क्रिश्चियन वेडिंग ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह परी की तरह लग रही थीं।
खबर है कि, मौनी रॉय दुबई में बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी करने वाली हैं।