31 December, 2021

मनीष मल्होत्रा के पिंक लहंगे में दुल्हनों का लुक


हम आपको उन दुल्हनों से मिलाएंगे, जिन्होंने अपनी शादी में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का पिंक लहंगा पहना था।

By Kanika Singh

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

प्रभलीन कौर का खूबसूरत लहंगा


इस दुल्हन ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें जरदोरी और स्वरोवस्की का काम किया गया था। दुल्हन ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

शिवांगी सिंह का गुलाबी लहंगा


गुरूग्राम की इस दुल्हन ने अपनी शादी में पिंक लहंगा पहना था, जिसमें कश्मीरी एंब्रॉएडरी वर्क हुआ था। लहंगे को सीक्विन और मोतियों से सजाया गया था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

रूपाक्षी भट्ट का ब्लश पिंक लहंगा


इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ब्लश पिंक कलर का लहंगा चुना था, जिस पर सीक्विन और क्रिस्टल की कढ़ाई की गई थी।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

रिया कोटेचा का पिंक लहंगा


इस दुल्हन ने अपनी शादी में पिंक कलर का एंब्रॉएडरी और स्टोन वर्क वाला लहंगा पहना था। इसके साथ ही, उन्होंने अपने यूनिक ब्लाउज से सबका ध्यान खींचा और सिंपल ज्वेलरी सेट से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

कोशीन बक्शी का गुलाबी लहंगा


इस दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के 'तबान' क्रिएशन से एक मिरर वर्क वाला लहंगा पहना हुआ था, जिस पर सीक्विन लगे हुए थे। वो अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

रिद्धिमा गुप्ता का रीगल लहंगा


इस दुल्हन ने अपनी शादी में रोज पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिस पर हाथ से कढ़ाई की गई थी। इसमें कारीगरों ने जरी, जरदोजी, मेटल और सीक्विन का इस्तेमाल किया था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

रति वरधान अपनी शादी में लगीं बेहद खूबसूरत


इस दुल्हन ने अपनी शादी के लुक से सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने हाथ से कढ़ाई किए हुए लहंगे को चुना था, जिसे शैंपेन मेटल, जरदोजी, सीक्विन और सिल्वर क्रिस्टल से तैयार किया गया था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

दृष्टि अमरनानी का कश्मीरी लहंगा


इस दुल्हन ने अपनी शादी के लिए काफी यूनिक लहंगा चुना था, जिस पर कश्मीरी क्राफ्ट, मोतियों और सीक्विन की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल घूंघट से कंप्लीट किया था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

गौरिका अबानी का लहंगा


इस खूबसूरत दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से हाथ की कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, जिस पर सीक्विन का काम किया गया था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

जन्नत थापर का पिंक लहंगा


दुल्हन जन्नत थापर ने अपने स्पेशल डे पर मनीष मल्होत्रा का पेस्टल पिंक लहंगा पहना हुआ था, जिस पर सीक्विन की कढ़ाई की गई थी। दुल्हन की यूनिक ज्वेलरी ने उनके लुक को निखारा था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

मेधा अहलूवालिया का बेबी पिंक लहंगा


इस दुल्हन को उनकी शादी में खुद डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दुपट्टा बांधा था, जिन्होंने बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल बन से कंप्लीट किया था।

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

NRI दुल्हन ने पहना सब्यसाची लहंगा...