श्लोका ने अपनी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था, वहीं आकाश ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों अपनी शादी वाले आउटफिट्स में बेहद प्यारे लग रहे थे।
आकाश और श्लोका की कई तस्वीरें ऐसी हैं, जो उनके बीच के प्यार और मजबूत बॉन्ड को दर्शाती हैं।
श्लोका और आकाश कपल गोल्स देने में कभी पीछे नहीं रहते। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी है। यही कारण है कि, लोग उनकी एक झलक के लिए तरसते हैं।
श्लोका और आकाश एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। ये उनकी तस्वीरों से भी झलकता है। एक-दूसरे की मौजूदगी में इस कपल के चेहरे पर अलग ही ग्लो दिखाई देता है।
आकाश और श्लोका की ये रोमांटिक तस्वीर उनके बेटे पृथ्वी के जन्मदिन की है। इसमें आकाश अपनी लविंग वाइफ को गले लगाए हुए हैं।
आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। पिछले साल पृथ्वी के पहले जन्मदिन पर एक भव्य पार्टी रखी गई थी, जिसमें नन्हें राजकुमार अपने पिता के कंधे पर बैठे दिखे थे।
ये तस्वीर भी पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे पार्टी की है, जिसमें उनके मम्मी-पापा उन्हें खूब प्यार करते दिख रहे हैं।
अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के 'अरंगेत्रम' में श्लोका और आकाश बेहद शानदार लिबास में नजर आए थे। श्लोका ने गुलाबी रंग की सिल्क बनारसी साड़ी पहनी थी।
राधिका के 'अरंगेत्रम' में आकाश अंबानी ने नीले रंग का सूट पहना था। वहीं, उनके बेटे पृथ्वी पिंक कलर के कुर्ते-पायजामे में बेहद क्यूट लग रहे थे।
आकाश और श्लोका की ये तस्वीर किसी इवेंट की है, जिसमें ये लव बर्ड एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहा है।
आकाश और श्लोका इस तस्वीर में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। ये इनकी पुरानी तस्वीर है, जिसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।
आकाश और श्लोका हर इवेंट साथ अटेंड करते हैं। इस तस्वीर में दोनों कैमरे के आगे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
श्लोका और आकाश जहां जाते हैं, रौनक ला देते हैं। हमें उनकी एक और एक प्यारी तस्वीर मिली, जिसमें बेहद प्यार करने वाला कपल काफी खुश नजर आ रहा है।