एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। 46 साल की सुष्मिता अब तक करीब 11 लोगों के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं, लेकिन अभी भी वह शादीशुदा नहीं हैं।
सुष्मिता खुद से करीब 7 साल बड़े शादीशुदा फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। कुछ दिनों तक डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए थे। इन्हीं की वजह से विक्रम और उनकी पत्नी का तलाक हुआ था।
विक्रम भट्ट के बाद सुष्मिता होटल व्यवसायी संजय नारंग के साथ रिश्ते में रहीं। दोनों को पार्टीज और इवेंट्स में एंजॉय करते देखा गया था। हालांकि, उनके साथ भी एक्ट्रेस का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और एक्टर रणदीप हुड्डा के बीच फिल्म 'कर्मा और होली' के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं। उस समय दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। हालांकि, ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।
सुष्मिता सेन और सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव को कई बार साथ देखा गया था। उस समय वह सुष्मिता के मैनेजर थे। ऐसे में उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी थीं। हालांकि, दोनों के रिश्ते को महज अफवाह तक ही समझा गया।
सुष्मिता के रिश्ते की खबरें बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री संग भी सामने आई थीं। जब वह 36 साल की थीं, तब उन्हें 22 साल के इम्तियाज खत्री से प्यार हो गया था। ये रिश्ता भी महज कुछ ही दिनों तक चला था।
निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ भी सुष्मिता का अफेयर रहा। बताया जाता है कि, सुष्मिता मुदस्सर के प्यार में इस कदर डूब गई थीं कि, उनके घर पर जाकर रहने लगी थीं, लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे।
सुष्मिता सेन का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम से भी जुड़ चुका है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कभी भी एक्सेप्ट नहीं किया और कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए।
बिजनेसमैन अनिल अंबानी संग सुष्मिता के रिश्ते की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जाता है कि, एक्ट्रेस टीना मुनीम संग शादी के बाद भी अनिल, सुष्मिता को डेट करने लगे थे। हालांकि, ये महज एक अफवाह थी।
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम बिजनेसमैन रितिक भसीन के साथ भी जुड़ा है। कहा जाता है दोनों का रिश्ता करीब 4 साल तक चला था। दोनों किसी कारण से अलग हो गए थे।
सुष्मिता साल 2019 में रोहमन शॉल से इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए मिली थीं। यहीं से दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। रोहमन, सुष्मिता से 15 साल छोटे थे। साल 2022 में सुष्मिता ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।
46 साल की सुष्मिता सेन इस समय 56 वर्षीय बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद ललित ने सोशल मीडिया के जरिए 14 जुलाई 2022 को दी है। हालांकि, अभी एक्ट्रेस ने कुछ नहीं कहा है।
तमाम रिश्तों में रहने के बाद भी सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने 25 साल की उम्र में दो बच्चियों को गोद लिया था, जिनका नाम रेनी और अलीशा सेन है। वह एक प्यारी मां हैं।
सुष्मिता सेन का मुंबई के रिहायशी इलाके वर्सोवा में एक खूबसूरत घर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति करीब 182 करोड़ है। एक्ट्रेस के पास महंगे कार कलेक्शन भी हैं।