परवीन बॉबी फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को ग्लैमर से परिचित कराया था। उनका फिल्मी करियर जितना सक्सेसफुल था, उनकी लव लाइफ उतनी ही असफल थी।
प्रोफेशनल लाइफ के इतर, परवीन की निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में रही थी। वैसे, तो उनका कई स्टार्स के साथ नाम जुड़ा, लेकिन कबीर बेदी, डैनी डेन्जोंगपा और महेश भट्ट संग उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा।
70 के दशक में परवीन बॉबी और डैनी का प्यार खूब परवान चढ़ा था। डैनी, परवीन का पहला प्यार थे, जिनसे वह बेहद प्यार करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘धुएं की लकीर’ के सेट पर हुई थी।
दोनों बाद में डेट करने लगे थे और बिना शादी के लिव-इन में भी रहने लगे थे। हालांकि, 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं। लेकिन, वे फिर भी एक अच्छे दोस्त थे।
डैनी संग ब्रेकअप करने के बाद परवीन बॉबी एक्टर कबीर बेदी को डेट करने लगे थे। उस वक्त डैनी शादीशुदा थे और परवीन बॉबी, डैनी से ब्रेकअप के बाद अकेले थीं। तभी कबीर और परवीन के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
परवीन बॉबी के लिए कबीर बेदी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। हालांकि, कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद परवीन बॉबी ने कबीर बेदी से ब्रेकअप कर लिया था।
परवीन बॉबी और महेश भट्ट का रिश्ता सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था। दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे और महेश संग परवीन का आखिरी रिश्ता था, क्योंकि इसके बाद उनका निधन हो गया था।
जब परवीन बॉबी ने कबीर बेदी के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। इसी बीच उनकी मुलाक़ात शादीशुदा महेश भट्ट से हो गयी और परवीन इनको दिल दे बैठी थीं।
परवीन बॉबी और महेश भट्ट का रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा था। दोनों एक साथ एक घर में भी रहने लगे थे। ये रिश्ता परवान चढ़ता, इससे पहले एक रात कुछ ऐसा हुआ कि सब बदल गया।
एक रात जब महेश भट्ट, परवीन बॉबी के घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा की परवीन बिल्कुल अलग ही रूप में थीं। वह अपनी फिल्म की कॉस्टयूम पहनी हुई और हाथ में चाक़ू पकड़े एक कोने में बैठी हुई थीं।
इससे पहले महेश भट्ट ने कभी परवीन बॉबी को इस तरह से नहीं देखा था। जब परवीन ने देखा कि, महेश भट्ट कमरे में आ चुके हैं, तो वह डरते हुए बोलीं “महेश दरवाज़ा बंद कर दो। वो हमें मारने आ रहे हैं।”
महेश भट्ट समझ ही नहीं पा रहे थे कि, आखिर परवीन किसकी बात कर रही हैं। ये पहला मौका था, जब महेश भट्ट ने परवीन बॉबी की बिगड़ती मानसिक अवस्था को देखा था। इस हादसे के बाद परवीन की मानसिक स्थिति बिगड़ती गई।
जब महेश भट्ट, परवीन बॉबी को डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि, उन्हें Schizophrenia नाम की एक दिमागी बीमारी है। इस बीमारी की वजह से परवीन के मन में भ्रम पैदा होता था कि, कोई उन्हें मारना चाहता है।
काफी इलाज के बाद परवीन बॉबी की हालत में बिल्कुल सुधार नहीं हुआ। यहां तक कि, महेश भट्ट उन्हें अमेरिका भी ले गए थे, लेकिन वहां भी उनका इलाज सफल नहीं हो पाया था।
बाद में उन्होंने महेश भट्ट समेत सभी करीबी लोगों से दूर बना ली थी। एक लंबी अवधि तक कोई भी परवीन से नहीं मिला। परवीन की बीमारी की वजह से महेश भट्ट ने भी उन्हें अकेला छोड़ दिया था।
एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने खुलासा किया था कि, एक रात जब उन्होंने परवीन बॉबी से लड़कर उन्हें छोड़ दिया था, तब बिना कपड़ों के परवीन बॉबी उनके पीछे दौड़ गई थीं।
इसके बाद परवीन बिल्कुल अकेली हो गईं। लंबे समय तक तन्हाई में जिंदगी जीने के बाद साल 2005 में परवीन अपने घर के अंदर ही मृत पाई गई थीं। उनका अंतिम संस्कार कबीर, डैनी और महेश भट्ट ने किया था।