भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और नए-नए गानों से अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है, यही वजह है कि, फैंस उनके बारे में सब कुछ जानने को बेताब रहते हैं।
वैसे तो, खेसारी लाल बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने मुंबई में भी अपना घर बनाया है। इस घर को उन्होंने अपने हिसाब से इंटीरियर करवाया है।
खेसारी लाल का बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। जाहिर सी बात है कि, एक्टर का यह घर काफी महंगा और लग्ज़री है। इस बंगले की कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
इनका यह घर तीन मंजिल का है, जो कि बेहद खूबसूरत है। इस घर को हल्के पिंक कलर से पेंट किया गया है। इस बंगले को फ्रंट साइड से लोहे के जाल से कवर किया हुआ है, जहां घर के हर फ्लोर पर पेड़-पौधे रखे हैं।
सिंगर के घर में एक मिनी पार्क है, जहां खेसारी सुबह के समय एक्सरसाइज और मॉर्निंग वॉक करते हैं। इसमें कई सारे छोटे-छोटे पौधे लगे हुए हैं। पार्क में एक बड़ा झूला भी है, यहां एक्टर के बच्चे खेलते हैं।
अभिनेता के मुंबई वाले इस घर में एक बड़ी पार्किंग भी है, जहां घर की लग्जीरियस गाडियां खड़ी होती हैं। खेसारी लाल के पास कई लग्ज़री गाडियां मौजूद हैं।
खेसारी लाल के इस बंगले में उन्होंने मेहमानों के लिए एक बड़ा हॉल बनवाया हुआ है। इस हॉल में अक्सर एक्टर के फिल्म जगत के दोस्त इनसे मिलते हैं।
एक्टर के हॉल में एक बड़ी सी टीवी है, जो लकड़ी के इंटीरियर के ऊपर लगा हुआ है। वहीं, घर के काउचेस का डार्क कलर और दीवारों को लाइट कलर के कॉम्बिनेशन से सजाया गया है।
खेसारी लाल के इस शाही घर में सभी के लिए अलग-अलग बेडरूम बना है। एक्टर के इस घर में लगभग तीन बेडरूम हैं। बच्चों के लिए अलग रूम हैं। अभिनेता के पूरे घर को खूबसूरती के साथ सजाया है।
खेसारी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने अपना करियर शुरू करने से पहले ही फैमिली के कहने पर 11 जून 2006 को चंदा देवी नाम की एक लड़की से शादी कर ली थी। उनको एक बेटी कृति और एक बेटा ऋषभ है।