28 April, 2022

अजय देवगन की सबसे महंगी संपत्तियां


यहां हम आपको अभिनेता अजय देवगन की सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उनका आलीशान घर भी शामिल है।

By Rinki Tiwari

फोटो क्रेडिट- इंस्टा


बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में से एक अजय देवगन को लग्जीरियस चीजों का काफी शौक है। उनके पास कई बेहद महंगी चीजें हैं, जो आपको हैरान कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

फोटो क्रेडिट- इंस्टा

1. लग्जरी कार्स के कलेक्शन


अजय देवगन कार के शौकीन हैं। उनके गैराज में 1.5 करोड़ की 'Maserati' के साथ ‘ऑडी Q7’, ‘BMW X7 SUV’, ‘ऑडी A5 स्पोर्टबैक’, ‘वॉल्वो XC90’ और ‘मर्सिडीज-बेंज S क्लास’ समेत कई सारी गाड़ियां हैं।

फोटो क्रेडिट- इंस्टा


साल 2019 में अजय ने ‘Rolls Royce Cullinan’ कार खरीदी थी, जो भारत में बेहद कम लोगों के ही पास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये महंगी SUV 6.95 करोड़ रुपए के प्राइस टैग के साथ आती है।

फोटो क्रेडिट- इंस्टा

2. लंदन में एक आलीशान बंगला


मुंबई में उनके दो बंगलों के अलावा, अजय का लंदन में एक फैंसी घर है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये संपत्ति लंदन के पार्क लेन में स्थित है और इसकी कीमत करीब 54 करोड़ रूपए है। उनका कर्जत में एक फार्महाउस भी है।

फोटो क्रेडिट- इंस्टा

3. एक प्राइवेट जेट


साल 2010 में अजय पहले ऐसे बॉलीवुड एक्टर बने थे, जिन्होंने एयरक्राफ्ट खरीदा था। उन्होंने अपने पर्सनल यूज के लिए 6 सीटर का प्राइवेट जेट खरीदा था। वह हमेशा से एक एयरक्राफ्ट खरीदना चाहते थे।

फोटो क्रेडिट- इंस्टा

4. मुंबई में दो महंगे फ्लैट्स


अजय देवगन को प्रॉपर्टी में निवेश करना पसंद है। उनके मुंबई के जुहू में दो फ्लैट्स हैं, जिनकी कीमत 25 करोड़ रुपये है।

फोटो क्रेडिट- इंस्टा

5. आलीशान बंगला


यही नहीं, पिछले साल अजय देवगन ने जुहू इलाके ही में एक और नया बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। ये बंगला उनके घर के बेहद करीब है।

फोटो क्रेडिट- इंस्टा

6. अजय देवगन का ‘शिवशक्ति’


अभिनेता वर्तमान समय में जुहू में ही अपनी पत्नी काजोल और अपने दोनों बच्चों न्यासा व युग के साथ अपने घर ‘शिवशक्ति’ में रहते हैं। इस घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जाती है।

फोटो क्रेडिट- इंस्टा

अजय देवगन-काजोल की लव स्टोरी