भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी अपनी फैमिली के साथ अपना ज्यादातर समय रांची वाले फार्म हाउस में बिताते हैं। ये रांची के रिंग रोड पर स्थित है, जो ‘कैलाशपति’ के नाम से जाना जाता है।
ये फार्म हाउस लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है। इस फार्म हाउस को बनाने में लगभग तीन साल से ज्यादा का समय लगा था और धोनी अपने इस आलीशान फार्महाउस में साल 2017 में शिफ्ट हुए थे।
एमएस धोनी के इस फार्म हाउस की शुरुआत एक बड़े लॉन से होती है, जहां सिर्फ हरियाली नजर आती है। इस लॉन में कई तरह के अलग-अलग पेड़-पौधे लगे हुए हैं। यहां सुकून से फुरसत के पल बिताए जा सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घर की बाहरी दीवार को ब्लैक और गोल्डन कलर के पत्थर से सजाया है, जो बॉक्स आकार के हैं और घर की दीवारों को क्लासी टच दे रहे हैं।
यहां देखिए उनके लॉन की बाकी की तस्वीरें।
महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्म हाउस में एक बड़ा सा लिविंग रूम है, जो बिल्कुल घर जैसी फीलिंग देता है। इस लिविंग रूम में धोनी ने कई लग्जरी आइटम्स को शामिल किया है।
धोनी के लिविंग रूम में ब्राउन कलर के सोफे लगे हुए हैं और सोफे के बीच में टेबल भी ब्राउन रंग का है। इतना ही नहीं, उनके लिविंग रूम की दीवारों को भी ब्राउन फर्नीचर से कवर किया हुआ है।
यही नहीं, एमएस धोनी ने अपने लिविंग रूम को शाही टच देने के लिए झूमर लगवाया है और दीवारों को बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स फ्रेंम से सजाया है। क्रिकेटर अक्सर अपने दोस्तों के साथ यहां पार्टी करते नजर आते हैं।
धोनी को जानवरों से बेहद प्यार है और उनके फार्म हाउस में ढेर सारे कुत्ते और घोड़े इस बात का प्रमाण हैं।
धोनी लवर्स ये बात अच्छे से जानते हैं कि, क्रिकेटर को बाइक्स से कितना प्यार है। उन्होंने अपने फार्म हाउस में एक सुंदर गैराज बनाया है, जो शीशे की दीवारों से घिरा है। उसके अंदर शानदार बाइक्स रखी हुई हैं।
उनके घर में ऐसे कई कोने हैं, जहां बैठकर आनंद महसूस किया जा सकता है। वाकई हर कोई एमएस धोनी के जैसे घर का सपना देखता होगा।
एमएस धोनी ने 4 जुलाई 2010 को इंटीमेट सेरेमनी में अपनी लेडीलव साक्षी धोनी के साथ शादी की थी। शादी के करीब 5 साल बाद दोनों 6 फरवरी 2015 को अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी के माता-पिता बने थे।