मनीष मल्होत्रा की इस दुल्हन ने ओम्ब्रे पिंक कलर में एक हैवी 'चिकनकारी' वर्क वाला लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लुक को हेरिटेज ज्वेलरी से पूरा किया था।
इस दुल्हन ने अपनी शादी में आइवरी नेट लहंगा और अटैच्ड ड्रेप वाली चोली चुनी थी, जिस पर पिंक सीक्विन और थ्रेड वर्क में कशीदाकारी हुई थी। उन्होंने इसे डायमंड ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।
इस दुल्हन ने रोज पिंक कलर का ऑर्गेंजा लहंगा चुना था। आउटफिट का मुख्य आकर्षण इसके मैटेलिक थ्रेड और सीक्विन वर्क है, जिस पर स्कैलप पैटर्न में कशीदाकारी की गई है।
इस दुल्हन ने एक म्यूट लैवेंडर-पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें नाजुक कॉर्ड वर्क और सीक्विन थे। हालांकि, गोल्डन थ्रेड वर्क ने इसे और भी खास बना दिया था।
इस दुल्हन ने ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिस पर क्रिस्टल, सीक्विन और मैटेलिक थ्रेड की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे 'कुंदन' ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।
इस दुल्हन ने फेडेड पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें पारंपरिक 'चिकनकारी' का काम हुआ था। उन्होंने इसे शानदार डायमंड ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।
मनीष मल्होत्रा की इस दुल्हन ने अपनी शादी के उत्सव के लिए एक मैटेलिक पिंक कलर का सीक्विन कढ़ाई वाला गाउन चुना था। पन्ना चोकर ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
इस दुल्हन ने अपनी शादी में पर्ल पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इसमें मोतियों से जड़े फ्लोरल मोटिफ्स थे और हैवी कढ़ाई की गई थी।
इस दुल्हन ने डीप पिंक कलर का 'बनारसी' लहंगा चुना था, जिस पर गोल्डन कलर की 'जरी' का काम किया गया था। उन्होंने इसे पारंपरिक गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।
इस दुल्हन ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए एक म्यूट-पिंक हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। स्मोकी आई मेकअप और ट्रेडिशनल ज्वेलरी ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
इस दुल्हन ने आइवरी पिंक कलर का लहंगा चुना था, जिसमें हैवी सीक्विन का काम किया गया था। लहंगे के बॉर्डर में यूनिक फेदर वर्क किया गया है।
दुल्हन ने अपनी शादी में बेबी पिंक कलर का क्रिस्टल स्टडेड लहंगा पहना था। इसमें मिनट सीक्विन का काम ब्लिंग फैक्टर जोड़ रहा है, जबकि उनकी डायमंड ज्वेलरी दुल्हन की चमक को दिखा रहे हैं।
लाइट पिंक कलर के कश्मीरी कढ़ाई वाले लहंगे में दुल्हन हर तरह से रॉयल लग रही हैं। इस आउटफिट को यूनिक सीक्विन, बीड्स और मोतियों से सजाया गया है।
दुल्हन ने शैंपेन पिंक कलर के लहंगे में शाइनिंग नंबर पहनना चुना था। आउटफिट में मिनट सीक्विन, बीड और मेटैलिक स्ट्रिप वर्क है।
दुल्हन ने लिलैक पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिस पर प्राचीन 'मीनाकारी' का काम किया गया था। डायमंड ज्वेलरी और फ्लोरल हेयरडू ने उनके लुक को चार-चांद लगा दिए थे।
दुल्हन इस ओल्ड रोज पिंक कलर के लहंगे में आकर्षक लग रही हैं, जिसमें ज्योमेट्रिक शेप्स का एक यूनिक पैटर्न है। इसमें 'जरदोजी' सीक्विन का एक्स्ट्रा एम्बेलिशमेंट भी है।
इस दुल्हन ने अपने पेस्टल पिंक कलर के लहंगे को आइवरी रंग की 'चोली' के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपना मेकअप डेवी रखा था और ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी थी।
इस दुल्हन ने इस पीच पिंक कलर के लहंगे को चुना था, जिसमें हाथ से बुने हुए एम्बेलिशमेंट थे। उनका शानदार पिंक फ्लोरल 'गजरा' ईथर लग रहा है।
दुल्हन ने अपने क्रीम पिंक कलर के लहंगे को आइवरी कलर के 'दुपट्टे' से पेयर किया था। डायमंड ज्वेलरी, घुंघराले बाल और 'मेहंदी' लगे हाथों ने उनके लुक को निखारा था।
दुल्हन ने इस हैवी एम्बेलिशमेंट मिल्की पिंक कलर के लहंगे को चुना था। उन्होंने 'पोल्की' और 'कुंदन' ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया था।