फेमस स्टार कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 9 जून 2022 को शादी के बंधन में बंध गए।
दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी नहीं छिपाया। वह हमेशा एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे।
25 मई 2021 को विग्नेश ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें नयनतारा उनके सीने पर हाथ रखे दिख रही थीं। साथ ही वो अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।
दिव्या दर्शिनी के तमिल टॉक शो में नयनतारा ने सहमति व्यक्त की थी कि, उनकी और विग्नेश की सगाई हो गई है। सगाई की अंगूठी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि, "यह मेरी सगाई की अंगूठी है।"
अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने डिजाइनर मोनिका के कलेक्शन से आउटफिट पहने थे।
शादी के लिए नयनतारा लाल रंग की ड्रेस में एक शाही राजकुमारी की तरह लग रही थीं। शानदार ड्रेस के साथ उन्होंने एक अनोखा हीरा और पन्ना जड़ित आभूषण पहना था।
इस तस्वीर में उन्हें नयनतारा को अपनी शादी की रस्मों के बाद चूमते हुए देखा जा सकता है।
एक तस्वीर में विग्नेश अपनी लेडीलव नयनतारा को मंगलसूत्र पहना रहे हैं।
ये फोटो वरमाला सेरेमनी की है, इसमें विग्नेश शिवन अपनी दुल्हन के गले में माला पहनाने का प्रयास करते दिख रहे हैं।
ये फोटो नयनतारा के दुल्हन लुक की पूरी तस्वीर है, इसमें वह मुस्कुराती हुई प्यारी लग रही हैं।
ये तस्वीर विग्नेश शिवन के दूल्हे लुक की है।
नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी तिरुपति मंदिर में होनी थी। हालांकि, अंतिम समय में कपल ने अपना स्थान बदल दिया था।