नोरा अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करने से कभी नहीं शरमाती हैं। एक बार उन्होंने मैचिंग शॉर्ट्स के साथ ब्लैक कलर की वन-स्ट्रैप्ड स्पोर्ट्स ब्रा पहनी थी। उन्होंने अपने हॉट लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
एक बार जिम से बाहर निकलते समय नोरा की तस्वीर खींची गई थी। इस दौरान वह 'एडिडास' ब्रांड के एक ब्लैक कलर के ट्रैकसूट में थीं, जिसे उन्होंने एक व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा के साथ पेयर किया था।
नोरा का फिटनेस गेम हमेशा ऑन पॉइंट रहता है। एक बार उन्होंने नीले रंग का क्रॉप टॉप पहना था, जिस पर 'गुड वाइब्स ओनली' छपा हुआ था। उन्होंने मैचिंग ट्रैकपैंट्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
नोरा हमेशा अपने जिम लुक से हमें हैरान कर देती हैं। एक बार एक्ट्रेस को अपनी कमर पर बंधी हुई सफेद टी-शर्ट और नीले ट्रैक पैंट के साथ देखा गया था।
एक बार नोरा फतेही को सफेद टी-शर्ट और ग्रे-जॉगर्स में देखा गया था। अपने बालों को बन में बांधकर, उन्होंने सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
नोरा एक फिटनेस फ्रीक हैं, जो हर लुक में बेहतरीन दिखती हैं। एक बार उन्होंने ब्लैक कैपरी के साथ एक वाइब्रेंट पिंक स्पोर्ट्स ब्रा पहनी थी और एक टोट बैग व व्हाइट शूज के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
एक बार जिम में एंट्री करने के दौरान नोरा फतेही रेड स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग योगा पैंट में नजर आई थीं। उन्होंने अपने जिम लुक को ब्लैक कोट के साथ लेयर किया था।
कोई भी फिटनेस फ्रीक नोरा फतेही के जिम लुक से प्रेरणा ले सकता है। एक बार अभिनेत्री ने मैचिंग जॉगर्स के साथ एक ग्रे जम्पर पहना था और इसे नीले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा के साथ पेयर किया था।
एक बार नोरा को ग्रे शॉर्ट्स के साथ ब्लैक और नियॉन स्पोर्ट्स ब्रा पहने देखा गया था। बालों को लो पोनीटेल में बांधे हुए वह काफी स्टनिंग लग रही थीं।
नोरा फतेही ने अपने समर-परफेक्ट जिम लुक से हॉटनेस को बढ़ा दिया था। एक बार उन्होंने अपने एक जिम सेशन के लिए एक ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग निकर पहनी थी।
नोरा अपने हर लुक से सबका ध्यान खींचने के लिए जानी जाती हैं। एक बार उन्हें एक ब्लैक कलर के ट्यूब टॉप के साथ एक छोटी व्हाइट जैकेट पहने देखा गया था और नियॉन शॉर्ट्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
नोरा फतेही ने एक बार अपनी व्हाइट शॉर्ट जैकेट को ब्लैक कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और ग्रे जॉगर्स के साथ स्टाइल किया था। इस दौरान वह काफी परफेक्ट लग रही थीं।