यह 10 दिसंबर 2020 था, जब अंबानी परिवार में खुशियों ने दस्तक दी थी, क्योंकि मुकेश-नीता अंबानी के बेटे-बहू आकाश अंबानी और श्लोका मेहता पहली बार पैरेंट्स बने थे। उनके बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।
10 दिसंबर 2021 को अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य पृथ्वी अंबानी के लिए एक भव्य बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी, जिसे गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के पैतृक आवास पर रखा गया था।
अंबानी परिवार अपने भव्य सेलिब्रेशन के लिए हमेशा सुर्खियों में रहा है, ऐसे में पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे पर अंबानी परिवार ने जंगल थीम इनविटेशन कार्ड और एक चांदी का सिक्का लोगों को दिया था।
अंबानी परिवार ने अपने लाडले के लिए एक्वा-थीम वाली बर्थडे पार्टी रखी थी। एक तस्वीर में श्लोका अपने बेटे पृथ्वी के साथ एक्वा थीम की सजावट के साथ एक विशाल केक के सामने दिखाई दे रही थीं।
जहां बिंदास मम्मी श्लोका सफेद रंग के टॉप और फ्लोरल-प्रिंटेड स्कर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं बर्थडे बॉय नीले रंग के जम्पर और मैचिंग पैंट में सुपर क्यूट लग रहे थे।
पृथ्वी के पहले जन्मदिन पर अंबानी परिवार ने व्हाइट टी-शर्ट में ट्विनिंग की थी। फोटो में आकाश और पृथ्वी को छोड़कर कोकिलाबेन, मुकेश, नीता, ईशा और श्लोका अपने लाडले के नाम की टी-शर्ट पहने हुए हैं।
पृथ्वी अंबानी अपने बर्थडे पर कई जगह नेवी ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह काफी क्यूट लग रहे हैं। उनकी ये ड्रेस ‘डोल्से और गब्बाना’ ब्रांड से थी, जिसकी कीमत 13,387 रुपए की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कई तस्वीरों में हम पृथ्वी को उनके माता-पिता आकाश और श्लोका के साथ देख सकते हैं, जिसमें कपल अपने बच्चे के साथ खूब मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है।
मुकेश और नीता अंबानी, दादा-दादी बनकर काफी खुश हैं। दोनों की अपने पोते पृथ्वी संग प्यारी तस्वीरें वाकई लोगों का दिल जीत रही हैं। फोटोज में उन्हें अपने लाडले पोते के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।
यहां देखिए पृथ्वी अंबानी के बर्थडे बैश की बाकी की तस्वीरें।