एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 10 साल के एज गैप की दीवार को दरकिनार करते हुए दिसंबर 2018 में ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं और अब वह अपनी बेटी मालती के पैरेंट्स हैं।
प्रियंका और निक अपने अपने-अपने प्रोफेशन से साल में करोड़ों की कमाई करते हैं, ऐसे में वह एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल में जीना पसंद करते हैं। तो यहां हम आपको उनकी पांच महंगी चीजों के बारे में बता रहे हैं।
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग 2 करोड़ रुपए की है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लग्जीरियस शादी और सगाई उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखाता है।
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2013 में गोवा के 'रोम ऑफ ईस्ट’ में एक शानदार महल खरीदा था। वह यहां अक्सर हॉलिडे बिताती हैं। ‘NewsByte’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका के इस बंगले की कीमत 15-20 करोड़ रुपए है।
प्रियंका कारों की बहुत ज्यादा शौकीन हैं। ‘Cartoq’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री हैं, जिनके पास 'Rolls-Royce Ghost' लग्जीरियस कार है, इसकी कीमत 5.25 करोड़ रुपए है।
साल 2016 में ऑस्कर अवॉर्ड के इवेंट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने 50 कैरेट हीरे के लोरेन श्वार्ट्ज इयरिंग्स को फ्लॉन्ट किया था। प्रियंका की 'Lorraine Schwartz' इयरिंग्स की कीमत 21.75 करोड़ रुपए है।
अपनी शादी के एक साल बाद कपल ने लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में 20,000 स्क्वायर फीट का एक आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी 144 करोड़ इंडियन रुपए है।
इस आलीशान घर में 7 रूम है और 11 बाथरूम, एक लिविंग एरिया है, जिससे विशाल घाटियों का खूबसूरत व्यू देखने को मिलता है।
इसके अलावा उनके घर में एक शानदार स्विमिंग पूल है, जो बिल्कुल उनकी लैविश लाइफस्टाइल से मैच करती है। प्रियंका और निक ने अपने घर में किसी चीज की कमी नहीं रखी है।
उन्होंने अपने घर में बार सेट भी बनाया है। इसके अलावा, उनके बंगले में IMAX स्क्रीन वाला एक मूवी थियेटर, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, बच्चों के लिए गेम रूम, टू-लेन बॉलिंग एली और एक पूल टेबल मौजूद है।
निक जोनस के पास एक ऐसी कार है, जो उनकी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को मैच करती है। ‘Catoq’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nick और प्रियंका के पास एक 'Monte Carlo' रेड स्पीडस्टर '1960 Ford Thunderbird' कार है।
‘Catchnews’ के मुताबिक, निक की फोर्ड थंडरबर्ड की कीमत करीब 35,000 डॉलर से 50,000 डॉलर यानी 28 से 40 लाख के बीच है।
प्रियंका दुनिया की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। ‘फिल्मफेयर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका सलाना करीब 73 करोड़ रुपए कमाती हैं। इस लिहाज से उनकी कुल संपत्ति 367 करोड़ रुपए है।
निक जोनस जो पूरी दुनिया में सिंगिंग सेंसेशन होने के साथ-साथ ‘जोनस ब्रदर्स’ के सदस्य भी हैं, उनकी कुल संपत्ति भी 367 करोड़ रुपए है। 'GQ मैगजीन' की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की कुल कमाई 734 करोड़ रुपए है।