जब ब्राइडल ड्रेस की बात आती है, तो हर दुल्हन के मन में मशहूर डिजाइनर 'सब्यसाची मुखर्जी' की ब्राइड बनने का ख्याल सबसे पहले आता है। सब्यसाची ने हमेशा साबित किया है कि, वो शादी की दुनिया के राजा हैं।
यही कारण है कि, अपनी शादी में हर ब्राइड की पहली पसंद सब्यसाची का लहंगा पहनना ही होता है। आइए आपको सब्यसाची की उन दुन्हनों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में मिनिमलिस्टिक लहंगा पहना था।
सब्यसाची दुल्हन सिमरन बथिजा ने अपनी शादी में एक मिनिमल ‘रस्ट-गोल्ड लहंगा’ पहना था। उनके ब्लाउज पर काफी बारीक कढ़ाई हुई थी, जिसे उन्होंने सिंपल फ्लोरल दुपट्टे के साथ पेयर किया था।
इस लहंगे की खास बात ये थी कि, इसके चारों ओर गोल्डन बॉर्डर था। दुल्हन ने अपने लुक के साथ एक चौड़े कुंदन का चोकर पहना था, जो उनके रूप को और निखार रहा था।
दुल्हन अनीज़ा परवीन ने अपनी शादी में ‘पिस्ता-हरे रंग’ के लहंगे को चुना था। उनका लहंगा और चोली एक ही कलर के थे। अनीज़ा ने सिंपल इयररिंग्स और मिनिमल मांग टीका के साथ सब्यसाची का नेकपीस पहना था।
सब्यसाची दुल्हन सनप्रीत ने अपनी शादी में लाल लहंगा पहना था। उनके लहंगे पर कढ़ाई नहीं हुई थी, साथ ही काफी बारीक और सिंपल ज़री वर्क था। उन्होंने लाल-गोल्डन रंग के दुपट्टे के साथ इसे कैरी किया था।
दुल्हन भवानी पटेल ने शादी में ‘रेड मिनिमलिस्टिक’ लहंगा पहना था। हेमलाइन पर मोटे गोल्ड बॉर्डर के साथ प्लेन रेड लहंगा उनके लुक में रॉयल टच दे रहा था। उन्होंने स्टोन ज्वेलरी से अपना लुक पूरा किया था।
दुल्हन परनिया गोयल ने अपनी शादी में एक मैचिंग ब्लाउज और डबल दुपट्टे के साथ ‘मिनिमल बेज रंग’ का लहंगा पहना था। इस लहंगे में हल्के सोने की कढ़ाई हुई थी। दुल्हन ने इसे हरे रंग की ज्वेलरी से सजाया था।
सब्यसाची दुल्हन किरण चट्ठा ने अपनी शादी में रानी गुलाबी लहंगा पहना था, जिसमें फ्लोरल एंब्रॉयडरी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का मैचिंग चूड़ा और मिनिमलिस्टिक कलीरे पहने थे।
दुल्हन प्रियंका प्रकाश ने अपनी शादी में लाल लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को हैवी गोल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था, जिसमें एक मांग टीका, डबल नेकपीस और एक जोड़ी इयररिंग्स शामिल थे।
इरशिता जैन ने अपनी शादी में सब्यसाची का 'रानी पिंक' लहंगा पहना था, जिसमें गोल्डन रंग की बारीक कढ़ाई हुई थी। इसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी पहनी थी, जिससे उनका वेडिंग लुक और निखर गया था।
दुल्हन साची राजपाल ने अपनी शादी में डबल दुपट्टे के साथ रानी गुलाबी लहंगा चुना था। उन्होंने नेट दुपट्टे पर पिंक और ग्रीन कलर में राजस्थानी वर्क को चुना था। इस लुक में वो राजकुमारी की तरह लग रही थीं।
दुल्हन शनीज मोहिनानी ने अपनी शादी में लाल लहंगा पहना था। वो अपनी शादी में राजपूताना पोशाक में काफी सुंदर लग रही थीं। शनीज ने अपने लहंगे को सेमी स्लीव की चोली और डबल दुपट्टे के साथ पेयर किया था।