शोएब ने आखिरकार मुंबई में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। ये 13 साल के लंबे इंतजार का फल है, जो उन्होंने अपनी मेहनत से हासिल किया है। इसकी कीमत करोड़ों में है।
दीपिका ने सबसे पहले मुंबई में अपने नाम से एक फ्लैट खरीदा था। यह वही जगह है, जहां वे वर्तमान में रहते हैं। अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए शोएब ने कहा था कि, उन्हें दीपिका पर बहुत गर्व है।
शोएब और दीपिका की पहली शानदार कार 71 लाख रुपये से अधिक की 'BMW X4' थी, जिसे उन्होंने इस साल 'मर्सिडीज बेंज एसयूवी' के लिए बेचा था। इसके अलावा दीपिका ने 'BMW 6' खरीदी थी, जिसकी कीमत 63.90 लाख रुपये है।
शोएब के पास एक डुकाटी बाइक भी है। इसे उन्होंने 2019 में खरीदा था। उन्होंने अपनी बाइक के साथ इंस्टा हैंडल से एक फोटो भी शेयर किया था। इस बाइक की कीमत करीब 10 लाख रुपए है।
साल 2021 में दीपिका ने शोएब को बर्थडे गिफ्ट में उनके नाम के साथ एक आईपैड प्रो दिया था। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है।
इस साल शोएब के बर्थडे पर दीपिका ने अपने प्यारे पति को 'गुच्ची' ब्रांड के बेहद शानदार जूते गिफ्ट में दिए हैं। इसकी कीमत 77,000 रुपए है।