करीना कपूर खान अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद स्टाइलिश नजर आई थीं। उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से कई स्टनिंग तस्वीरें शेयर करके नए फैशन ट्रेंड सेट किए थे।
पूजा ने अपनी डिलीवरी के 10 दिन पहले कैमरे के आगे शानदार पोज दिए थे और 12 मार्च 2022 को उन्होंने लिटिल एंजल सना का स्वागत किया था।
समीरा तब 9 महीने की गर्भवती थीं, जब उन्होंने पानी के अंदर फोटोशूट करवाया था। अंडर वाटर तस्वीरों में उन्होंने बेहद शानदार तरीके से बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।
भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी के 9वें महीने तक काम किया था। 3 अप्रैल 2022 को उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए दी थी।
चारु ओसापा अपने मैटरनिटी फोटोशूट में बेहद खूबसूरत लगी थीं। लैवेंडर कलर के मरमेड गाउन में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।
काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल 2022 को अपने पहले बेटे नील को जन्म दिया था। इससे पहले उन्होंने एक से बढ़कर एक मैटरनिटी फोटोशूट कराए थे, जिसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ साझा की थीं।
अनिता हस्सनंदनी ने जनवरी 2021 को अपने मैटरनिटी फोटोशूट से एक क्यूट तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो ब्लैक मोनोकनी में दिख रही थीं। 9 फरवरी 2021 को उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था।
किश्वर मर्चेंट ने मैटरनिटी फोटोशूट से कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने बड़े कॉन्फिडेंस के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।
कल्कि कोचलिन ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मैटरनिटी फोटोशूट से कई तस्वीरें शेयर की थीं। 8 फरवरी 2022 को उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था।