अगर आपको गुलाबी रंग पसंद है, तो इस दुल्हन के वेडिंग लुक से कुछ सीख लें। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का क्रिस्टल और सीक्विन कढ़ाई वाला लहंगा चुना था और उन्होंने अपने लुक को डायमंड से पूरा किया था।
मनीष मल्होत्रा के पाउडर ब्लू कलर के कलीदार सेट में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे को चांदी के सीक्विन और क्रिस्टल से खूबसूरती से सजाया गया था।
मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल लहंगा कलेक्शन की लिस्ट में एक और खूबसूरत रेड लहंगा है, जिसमें सोने की जरी, सीक्विन, मोतियों और क्रिस्टल से कढ़ाई किया गया है।
इस दुल्हन ने ईथर ब्लश पिंक लहंगे को चुना था, जिस पर क्रिस्टल, मैटेलिक थ्रेड और सीक्विन का काम किया गया था। दुल्हन ने अपने आउटफिट को स्टेटमेंट नेकपीस के साथ स्टाइल किया था।
इस दुल्हन ने अपने लैवेंडर लहंगे को सीक्विन और पर्ल वर्क के साथ स्टाइल करते हुए पुराने जमाने के दिनों को याद दिला दिया, जब दुल्हनें केवल लाल जोड़े में दिखा करती थीं।
एक दुल्हन कभी भी लाल रंग के साथ गलत नहीं हो सकती है और इस दुल्हन ने अपने क्रिमसन लहंगे सेट से हमें मदहोश कर दिया। इस लहंगे को गोल्डन डोरी, कढ़ाई, सीक्विन और मोतियों से सजाया गया था।
एक और दुल्हन जिन्होंने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से व्हाइट एंड रेड कलर का खूबसूरत लहंगा चुना। उन्होंने इस लहंगे को ग्रीन ड्रॉप्स वाली पोल्की ज्वेलरी से अपने लुक को स्टाइल किया था।
इस दुल्हन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पिंक ऑर्गेंजा लहंगा चुना था। इस लहंगे पर मेटैलिक थ्रेड और स्कैलप बॉर्डर का काम किया गया था।
एक और शानदार दुल्हन और उनका लहंगा। दुल्हन ने भारी सीक्विन वर्क वाला ग्रीन कलर का ट्यूल लहंगा पहना था। ओपन हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था।
मनीष मल्होत्रा की एक और दुल्हन ने विंटेज जरदोजी और सेक्विन-वर्क से सजाए गए रेड लहंगे को चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इस दुल्हन ने अपनी शादी में मिंट ग्रीन लहंगा चुना था। इस लहंगे को थ्रेडवर्क वाले मैटेलिक गोल्ड सीक्विन से सजाया गया था, जिसमें दुल्हन अप्सरा लग रही थीं।
इस दुल्हन ने अपनी शादी के दिन पर्पल कलर का लहंगा चुना था। वह लहंगे में एक राजकुमारी की तरह लग रही थीं, जिसे सीक्विन एम्बेलिशमेंट और बीड्स से सजाया गया था।
दुल्हन ने केप स्लीव्स वाला यूनिक एक्वा ग्रीन लहंगा पहना था। मिनिमल ज्वेलरी से उन्होंने अपने लुक को और निखारा गया था।